1/5आईपीएल 2026 में 39 मैच होने के बाद सबसे ज्यादा बैटिंग औसत वाले बल्लेबाज आरसीबी के टिम डेविड हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक कुल 8 मैच खेलकर 91.50 की औसत से कुल 183 रन बनाए हैं।

सूची में दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 69.75 की औसत से 279 रन बनाए हैं।

रवींद्र जडेजा इस सूची में तीसरे स्थान पर जिन्होंने 8 मैचों की 6 पारियों में 132 रन 66 की औसत से बनाए हैं। रवींद्र जडेजा इस सीजन अब तक बहुत कम बार आउट हुए हैं।

आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए 39 मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा बैटिंग औसत वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर क्विंटन डिकॉक का नाम है, जिन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 66 की औसत से 132 रन बनाए हैं।

लिस्ट में पांचवें और आखिरी स्थान पर विराट कोहली का स्थान है, जिन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 58.50 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 351 रन बनाए हैं।
