1/7दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी के बीच 27 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में एक बड़ा पल देखने को मिला जब विराट कोहली अपने अंडर-19 वर्ल्ड कप दोस्त से आत्मीय अंदाज में मिलते दिखाए दिए।

विराट कोहली के अंडर-19 वर्ल्ड कप विनर दोस्त का नाम अजितेश अर्गल है, जिन्होंने साल 2008 में फाइनल मुकाबले में 7 रन देकर 2 विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

हालांकि, उसके बाद उनका क्रिकेट करियर बहुत कम ही आगे चल सका और वे कभी भारयीय क्रिकेट टीम में शामिल नहीं हो सके।

हालांकि, विराट कोहली के पुराने यार अजितेश अर्गल ने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा और साल 2023 में बीसीसीआई की अंपायिरंग परीक्षा को पास कर लिया।

अब वे मैदान पर बड़े मैचों में अपांयिरिंग करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में अपना अंपायरिंग डेब्यू किया। इससे पहले वे विमेंस प्रीमियर लीग में भी अंपायरिंग कर चुके हैं।

भोपाल में जन्मे अजीतेश अर्गल और दिल्ली के विराट कोहली के बीच वही 18-19 साल पुरानी दोस्ती और प्यार बना हुआ है, हाल ही में जारी हईं ये तस्वीरें इसकी गवाही देती हैं। ये तस्वीरें मानों कह रही हों कि वही प्यार है कुछ भी बदला नहीं है।

विराट कोहली और अजितेश के इस तरह से आत्मीय अंदाज में मिलने की घटना की लोग बहुत सराहना कर रहे हैं और तारीफ करते हुए लिख भी रहे हैं कि दोस्ती हो तो ऐसी। विराट कोहली अपने पुराने दोस्त से मिलकर काफी खुश दिखाई दिए।
