PBKS Vs RR Highlights: IPL 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को उसके घर में घुसकर 6 विकटों से रौंद दिया है और अब तक अजेय रही टीम के घमंड को मिट्टी में मिला दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 223 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे RR ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।
पंजाब किंग्स ने दिया 223 रनों का विशाल लक्ष्य
मुल्लापुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने के मौके को पंजाब किंग्स ने खूब भुनाया। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या 11 गेंदों में 29 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 44 गेंदों में 59 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 14 गेंदों में 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे रन रेट मेंटेन रहा। आज के मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए और 27 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने शानदारि फिनिशिंग टच देते हुए बृजेश शर्मा के आखिरी ओवर में 24 रन जड़े। उन्होंने 2024 के बाद अपनी पहली फिफ्टी सिर्फ 20 गेंदों में बनाई। स्टोइनिस 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 22 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे और टीम के स्कोर को 222 रनों पर पहुंचा दिया।
राजस्थान के गेंदबाजों का ऐसा रहा हाल
राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा को 2 और नांद्र बर्गर और आर्चर को एक-एक विकेट मिले। सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए और अपने चार ओवर के स्पेल में जडेजा को छोड़कर सभी ने 40 से ऊपर रन दिए। जडेजा ने चार ओवर में 32 रन खर्चे।
राजस्थान रॉयल्स ने फरेरा, सूर्यवंशी और जायसवाल की पारी से हासिल की जीत
223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने हमेशा की तरह विस्फोटक शुरुआत की और सिर्फ पहली 19 गेंदों में ही 50 रन पूरे कर लिए। टीम का स्कोर जब 51 रन था तब वैभव सूर्यवंशी 16 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और धुव्र जुरैल ने पारी को संभाला। जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरैल ने 20 गेंदों में 16 रन बाए। इन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद रियान पराग और फरेरा ने पारी को संभाला। हालांकि, 16 गेंदों में 29 रन बनाकर फरेरा यूजी चहल की गेंद पर चलते बने। फरेरा और इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए शुभम दुबे ने राजस्थान रॉयल्स की जीत को सुनिश्चित किया। डोवानन फरेरा ने 26 गेंदों में 52 रन बनाए जबकि शुभम दुबे ने 12 गेंदों में 31 रनों की इंपैक्टफुल पारी खेली और 19.2 ओवर में ही 223 के लक्ष्य को आसानी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
महंगे साबित हुए पंजाब किंग्स के गेंदबाज
पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत ब्रार ( 4 ओवर 25 रन) और यूजी चहल ( चार ओवर 36 रन तीन विकेट) किफायती रहे बाकी के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। अर्शदीप सिंह ने वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक विकेट जरूर लिया लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 68 रन खर्च कर दिए। फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए जबकि, 3.2 ओवर में मार्को यान्सेन ने 41 रन खर्चे।
राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हराया।
RR- 228/4 (19.2)
PBKS- 222/4 (20 ओवर)
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
PBKS VS RR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पर इन टीमों की स्थिति
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबिक पंजाब किंग्स 8 मैचों में 6 जीत, 1 हार और 1 रद्द मैच की वजह से 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है।
28 Apr 2026, 11:02:33 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया
PBKS Vs RR Highlighs: IPL 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को उसके घर में घुसकर 6 विकटों से रौंद दिया है और अब तक अजेय रही टीम के घमंड को मिट्टी में मिला दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 223 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे RR ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।
28 Apr 2026, 10:33:46 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स को 30 गेंदों में 58 रनों की दरकार
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 15 ओवर में 165 रन चार विकेट पर हो गया है। उसे जीत के लिए 30 गेंदों में 58 रनों की दरकार है और वह जिस लय में फरेरा बल्लेबाजी कर रहे हैं इस मैच जीतती हुई दिख रही है।
28 Apr 2026, 10:27:31 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: राजस्थान के कप्तान आउट, जीत के लिए 36 में 72 की दरकार
रियान पराग के रूप में राजस्थान रॉयल्स ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। टीम को अब यहां से 36 गेंदों में 72 रनों की दरकार है और उसके पास 6 विकेट शेष हैं। फिलहाल फरेरा क्रीज पर हैं।
28 Apr 2026, 10:20:04 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: पराग और फरेरा ने संभाला मोर्चा
राजस्थान टीम 150 रनों के करीब पहुंच गई है। आरआर ने 13 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 139 रन जोड़ लिए हैं। कप्तान पराग और फरेरा ने मोर्चा संभाल रखा है। पराग 11 गेंदों में 18 जबकि फरेरा 5 गेंदों में 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
28 Apr 2026, 10:02:58 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 100 के पार
राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर में 100 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए अब 123 रनों की दरकार है। बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं।
28 Apr 2026, 09:53:57 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: पावरप्ले में RR ने ठोक दिए 84 रन
पावरप्ले की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के सामने 6 ओवर में 84 रन एक विकेट के नुकसान पर बना दिए हैं। यशस्वी जायसवाल 12 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ ध्रुव जुरैल 8 गेदों में 9 रन बनाकर दे रहे हैं। वैभव 16 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया।
28 Apr 2026, 09:44:02 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी 43 रन बनाकर हुए आउट
राजस्थान रॉयल् को बड़ा झटका लगा है। पारी का चौथा ओवर डालने अर्शदीप सिंह ने वैभव सूर्यवंशी के रूप में बड़ी मछली फंसाई है। वैभव ने 13 गेंदों में 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जड़े यानी 43 में से 42 रन बाउंड्री से बनाए।
28 Apr 2026, 09:35:05 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी मचा रहे तांडव
राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 2.1 ओव र मेें 36 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के बना लिए हैं। वैभव 10 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने लौकी फर्ग्यूसन और अर्शदीप सिंह को रडार पर लिया है।
28 Apr 2026, 09:11:05 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: पंजाब किंग्स ने दिया 223 रनों का विशाल लक्ष्य
PBKS Vs RR LIVE Score: IPL 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 223 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिश ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। आखिरी ओवर में स्टोइनिस ने बृजेश शर्मा को 24 रन ठोके।
28 Apr 2026, 08:58:14 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: 27 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए अय्यर
पंजाब किंग्स का चौथा विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिर गया है। उन्होंने आज बहुत धीमी पारी खेली और 27 गेंदों में सिर्फ 30 रन बनाए। उनकी टीम पंजाब किंग्स ने 18 ओवर की समाप्ति पर 181 रन चार विकेट पर बना लिए हैं। टीम 200 की ओर अग्रसर है। अब देखना है कितना स्कोर बना पाते हैं।
28 Apr 2026, 08:45:07 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: पंजाब किंग्स का 16 ओवर के बाद स्कोर
16 ओवर की समाप्ति पर पंजाब किंग्स ने 160 रन तीन विकेट पर बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में 23 रन और स्टोइनिस 7 गेंदों में 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
28 Apr 2026, 08:38:32 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: पंजाब सिंह का गिरा तीसरा विकेट, प्रभ हुए आउट
पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिर चुका है। युवा गेंदबाज यशराज पुंजा ने लय में दिख रहे प्रभसिमरन सिंह को 59 रनों के स्कोर पर चलता किया। उन्होंने 44 गेंदों का सामाना करते हुए इतने रन बनाए। टीम का स्कोर 14 ओवर की समाप्ति के बाद 144 रन 3 विकेट के नुकसान पर।
28 Apr 2026, 08:31:10 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह ने ठोकी फिफ्टी
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों में 50 रन बना दिए हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है। साल 2026 में उन्होंने अब तक चार अर्धशतक लगा दिए हैं। पंजाब किंग्स ने 12 ओवर की समाप्ति पर 127 रन बना दिए हैं, इस दौरान टीम ने सिर्फ दो विकेट खोए हैं।
28 Apr 2026, 08:15:50 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: पंजाब किंग्स ने खोया अपना दूसरा विकेट
पंजाब किंग्स ने पारी के 9वें ओवर में अपना दूसरा विकेट कूपर कोनोली के रूप में खो दिया है। उन्होंने 14 गेंदों में 30 रन बनाए लेकिन अंत में पुंजा का शिकार बन गए। फिलहाल, 8.2 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 96 रन दो विकेट के नुकसान पर है।
28 Apr 2026, 08:03:51 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: पावरप्ले के बाद पंजाब किंग्स की स्थिति
पहले 6 ओवर की समाप्ति पर पंजाब किंग्स ने 65 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। क्रीज पर मौजूद कूपर कोनोली और प्रियांश आर्य शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं।
28 Apr 2026, 07:48:11 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: जोफ्रा आर्चर ने प्रियांश आर्या को भेजा पवेलियन
राजस्थान रॉयल् को जोफ्रा आर्चर ने प्रियांश आर्य के रूप में पहली विकेट दिला दी है। आर्चर ने आर्या को कैच आउट कराया। वे 11 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 3 ओवर की समाप्ति पर 37 रन एक विकेट के नुकसान पर है।
28 Apr 2026, 07:41:45 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: पंजाब किंग्स की तेज शुरुआत
पंजाब किंग्स ने तेज शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने दो ओवर की समाप्ति पर 29 रन जोड़ लिए हैं और वे लगातार तेज गति से रन बना रहे हैं।
28 Apr 2026, 07:05:25 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
PBKS Vs RR LIVE Score: IPL 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुल्लापुर के मैदान पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज पहले बैटिंग कर रह हैं। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं।
28 Apr 2026, 06:54:27 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: किन इरादों के साथ मैदान पर होगी पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स
पंजाब किंग्स अपने घर पर इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में अजेय रहने के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स भी अपनी जीत की लय को हासिल करना चाहेगी ।
28 Apr 2026, 05:49:52 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: आज के मैच में क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित- 12
संभावित प्लेइंग 12: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा।
संभावित प्लेइंग 12: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को जानसेन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।
28 Apr 2026, 05:13:48 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: क्या आज का मैच वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी कोचिंग स्टाफ के कंधे के सहारे मैदान से बाहर गए थे। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या आज का मैच खेलेंगे। तो आपको बता दें कि आज के लिए वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से फिट हैं और वे मुकबला खेलेंगे।
28 Apr 2026, 04:38:10 PM IST
PBKS Vs RR LIVE Score: आज पंजाब किंग्स से भिड़ेंगे राजस्थान के सूरमा
PBKS Vs RR LIVE Score: IPL 2026 का 40वां मैच आज Punjab Kings vs Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। क्या राजस्थान के सूरमा पंजाब किंग्स के विजय रथ को रोक पाएंगे, जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ लाइव।