क्वालीफायर-1 में भुवनेश्वर कुमार नहीं चले तो RCB का खेल खत्म, जीत-हार के बीच यही एक खिलाड़ी खड़ा है!
गुजरात टाइटंस के खिलाफ अगर आरसीबी को क्वालीफायर वन में जीत हासिल करनी है तो उनके प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का चलना अत्यंत आवश्यक है। आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। भुवी नहीं चले तो आरसीबी मुकाबला हार सकती है।

आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला 26 मई मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अगर आरसीबी को क्वालीफायर वन में जीत हासिल करनी है तो उनके प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का चलना अत्यंत आवश्यक है। आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। भुवी नहीं चले तो आरसीबी मुकाबला हार सकती है।
जीटी बनाम आरसीबी सीजन का पहला लीग मैच
गुजरात टाइटंस और रॉयल चलैंजर्स बेंगलुरू के बीच पहला लीग मैच 24 अप्रैल 2026 को खेला गया था, जिसमें आरसीबी को 5 विकेट से जीत हासिल हुई थी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को आउट करके कम स्कोर पर गुजरात टाइटंस को रोकने में मदद की थी। बटलर ने तब सोलह गेंदों में 25 रन ही बनाए थे। अगर वह आउट ना होते तो स्कोर और ज्यादा हो सकता था और आरसीबी मैच हार सकती थी। इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 31 रन देते हुए एक बहुमूल्य विकेट 7.75 की इकोनॉमी से लिया था, जबकि उनके साथी गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 40 रन खर्चे थे। वहीं, कुणाल पांडे ने चार ओवर में 50 रन खर्च कर दिए थे। इस तरह देखा जाए तो गुजरात टाइटंस को 205 के स्कोर पर रोकने में भी भुवनेश्वर कुमार की अहम भूमिका रही थी। चिन्नास्वामी की सपाट पिच पर विराट कोहली के 81 और देवदत्त पडिक्कल के 55 शानदार रनों की बदौलत इस लक्ष्य को आरसीबी ने 18.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इसमें कुणाल पांड्या और टीम डेविड ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी, जबकि शुरुआत में जेकब बेथल ने भी कुछ ले दिखाई थी।
आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस सीजन का दूसरा लीग मैच
आईपीएल 2026 आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच के सीजन के दूसरा लीग मैच 30 अप्रैल को खेला गया। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले साई सुदर्शन को छह रन के स्कोर पर आउट किया और उसके बाद शुभमन गिल को भी विराट कोहली के हाथों कैच आउट कर दिया था। तब शुभमन गिल 18 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे थे। इतना ही नहीं भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड भी कर दिया था। बटलर 19 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, इस मैच आरसीबी ने कम रन बनाए थे जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अगर किसी और गेंदबाज का साथ मिलता तब भुवी इस मैच को निकालकर ले जा सकते थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे जिसे जीटी ने 6 विकेट खोकर 16वें ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए थे और इस दौरान उनकी इकोनामी 7 की थी। उन्होंने 11 डॉट गंदे डाली थीं, जबकि उनके साथी गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 56 रन और सुयश शर्मा ने 44 रन खर्च थे।
भुवी नहीं चले तो आरसीबी का खेल खत्म
सिर्फ गुजरात टाइटंस के ही दोनों मुकाबले का हवाला देकर यह कहा जा सकता है कि भुवनेश्वर कुमार अगर चले गुजरात टाइटंस की रीड की हड्डी माने जाने वाले उनके टॉप-3 बल्लेबाजों को आउट करके गुजरात टाइटंस की कमर तोड़ सकते हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आसानी से यह मुकाबला जीत सकती है। सिर्फ गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच ही यह नहीं बताते की भुवनेश्वर कुमार का चलना आरसीबी की जीत का मानक बन गया है, बल्कि इसके अलावा भी आईपीएल 2026 के कई मैच हैं जिसमें शुरुआती 3 विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार ने सामने वाली टीम को ध्वस्त कर दिया है। कहना गलत नहीं होगा कि आरसीबी को अगर यह मैच जीतना है तो भुवनेश्वर कुमार का चलना अहम होगा। अगर भुवनेश्वर कुमार इस मुकाबले में फ्लॉप हो जाते हैं तो जैसा उनके आखिरी लीग मुकाबले में देखने को मिला था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सनराइजर्स हैदराबाद से कुमार के फ्लॉप होने के बाद 55 रनों से हार गई थी, वैसा ही कुछ परिणाम देखने को मिल सकता है। भुवी इस सीजन 14 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं और पर्पल कैप उनके ही सिर पर है ऐसे में आरसीबी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन