GT vs RR Q2 Vaibhav Sooryavanshi became Rajasthans biggest warrior in difficult times missing out on a century but वैभव सूर्यवंशी मुश्किल वक्त में राजस्थान के सबसे बड़े योद्धा बने, शतक से चूके लेकिन टीम को खंडहर में जाने से रोका, Ipl Hindi News - Hindustan

वैभव सूर्यवंशी मुश्किल वक्त में राजस्थान के सबसे बड़े योद्धा बने, शतक से चूके लेकिन टीम को खंडहर में जाने से रोका

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। हालांकि, वह अपने शतक से चूक गए लेकिन टीम को बचा लिया।

Fri, 29 May 2026 09:38 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वैभव सूर्यवंशी मुश्किल वक्त में राजस्थान के सबसे बड़े योद्धा बने, शतक से चूके लेकिन टीम को खंडहर में जाने से रोका

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर शानदार पारी खेली। हालांकि, वह अपने शतक से चूक गए, लेकिन पारी दमदार थी। शुक्रवार को मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंद में 96 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204.26 रनों का था। शतक के करीब पहुंच चुके वैभव सूर्यवंशी को कगिसो रबाडा ने प्रसिद्ध कृष्ण के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन भेजा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी बने पावर प्ले के नए किंग, ध्वस्त कर दिया डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड

शतक से चूके लेकिन राजस्थान को गर्त में जाने से रोका

वैभव सूर्यवंशी आज के मैच में भले ही अपने शतक से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर मैच में वापस ला खड़ा किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही और दो रनों के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल का विकेट पारी की चौथी ही गेंद पर गिर गया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरैल भी दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर 9 रनों के टीम स्कोर पर चलते बने। टीम मुश्किल परिस्थितियों में थी और नौ रनों पर दो विकेट गिर चुके थे, लेकिन तब भी वैभव सूर्यवंशी ने जिम्मेदारी संभाली और अपने खेल को थोड़ा सा परिवर्तित करते हुए कम विस्फोटक अंदाज में संभल-संभल कर बल्लेबाजी। सही मायनों में उन्होंने अपनी इस पारी से राजस्थान रॉयल्स की टीम को खंडहर से निकाल लिया है। उन्होंने पहले तो रवींद्र जडेजा के साथ और फिर रियान पराग के साथ अच्छी साझेदारी की। वैभव सूर्यवंशी नौ रनों पर दो विकेट से लेकर टीम को 172 रन 6 विकेट के नुकसान तक लेकर गए हैं। अब देखना है कि राजस्थान आगे कितने रन बना पाती है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GT VS RR क्वालीफायर-2: राजस्थान रॉयल्स का सपोर्ट करते दिखे RCB के फैंस, तस्वीरें

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं सूर्यवंशी, ऑरेंज कैप उनके ही सिर पर

बता दें की वैभव सूर्यवंशी इस साल शानदार फार्म में चल रहे हैं और उन्होंने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं आज के मैच में भी उन्होंने सबसे तेज 1000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने इस सीजन रिकॉर्ड 776 रन 48.50 की औसत और 237.31 की स्ट्राइक रेट के साथ बना दिए हैं। इस दौरान उन्होंने 63 चौके और 72 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RR VS GT क्वालीफायर-2 में हुआ ब्लंडर, टॉस जीतकर भी क्यों हार गए शुभमन गिल?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।