RR VS GT मैच में हुआ ब्लंडर, टॉस जीतकर भी क्यों हार गए शुभमन गिल? कहीं भुगतना ना पड़ जाए खामियाजा
आईपीएल 2026 के इस दूसरे क्वालीफायर में टॉस के दौरान एक ब्लंडर देखने को मिला। उस एक खास घटना की वजह से टॉस भी दोबारा करना पड़ा। जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI और इस विशेष घटना के बारे में।

आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 RR VS GT के बीच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी पहले फील्डिंग और गेंदबाजी करते नजर आएंगे।
टॉस के दौरान हो गया ये ब्लंडर
आईपीएल 2026 के इस दूसरे क्वालीफायर में टॉस के दौरान एक ब्लंडर देखने को मिला। उस एक खास घटना की वजह से टॉस भी दोबारा करना पड़ा। दरअसल राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में टॉस के दौरान दोनों कप्तान पूरी तरह से तैयार थे और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने सिक्का भी उछाल दिया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने हेड का कॉल भी कर दिया। लेकिन शुभमन गिल और मैच रेफरी को उनका कॉल सुनाई नहीं दिया। हालांकि, सिक्का शुभमन गिल के ही पक्ष गिरा था। सिक्का उछलने के दौरान कॉल इतनी लाउडर नहीं थी जिसकी वजह से पहली बार उछाले गए सिक्के से निकने नतीजे के आधार पर टॉस का फैसला नहीं हुआ बल्कि रवि शास्त्री ने कहा कि दोबारा सिक्का उछाला जाएगा। इसके बाद दोबारा सिक्का उछाला गया और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
पहली बार गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता। लेकिन रद्द हो गया।
दूसरी बार राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीता और फाइनल माना गया।
टॉस के दौरान GT और RR के कप्तानों ने क्या कहा?
टॉस के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा " हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट लगभग वैसा ही है, लेकिन मुझे लगता है कि आखिरी ओवरों में पिच धीमी हो जाती है और हमारे पास इसके लिए उपयुक्त गेंदबाज हैं। हमें बस 40 ओवरों तक बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत है, जो बेहतर खेलेगा वही जीतेगा। सहायक स्टाफ ने रिकवरी और चोट के मामलों में शानदार सहयोग दिया है। टीम वही रहेगी। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान ने टॉस गंवाने के बाद कहा- "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। इस विकेट पर पहले ही चालीस ओवर खेले जा चुके हैं और इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा। हमारे पास सब कुछ दांव पर लगा है, यह करो या मरो की स्थिति है। उन्होंने टीम में एक बदलाव की जानकारी दी। कहा टीम में साई किशोर की वापसी हुई है।
GT VS RR मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग XI क्या है?
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यू), रियान पराग (सी), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन