1/6गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और गुजरात टाइटंस पहले फील्डिंग कर रही है।

मुल्लनपुर से मैच के दौरान फैंस की कुछ उत्साहजनकर और जश्न मनाती हुई तस्वीरों भी सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में एक खास नजारा भी देखा गया। आरसीबी के फैंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की जर्सी में दिखे लेकिन वे गुजरात टाइटंस को नहीं बल्कि खूंखार टीम राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट कर रहे थे।

इस दौरान आरसीबी फैंस ने भले ही अपनी ही टीम की जर्सी पहन रखी थी, लेकिन उनके हाथ में राजस्थान रॉयल्स का झंडा था और वैभव सूर्यवंशी के चौके-छक्के पर काफी खुश नजर आए थे।

बता दें कि आज का क्वालीफायर-2 मैच जो भी टीम जीतेगी वह सीधा आईपीएल 2026 के फाइनल में 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। आरसीबी ने पहले ही क्वालीफायर वन में 26 मई को जीटी को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली थी।
