वैभव सूर्यवंशी बने पावर प्ले के 'नए किंग', ध्वस्त कर दिया डेविड वॉर्नर का 10 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आज के मुकाबले में 31 गेंद में 50 रनों की पारी खेल ली है जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा डेविड वार्नर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक पावर प्ले में 521 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 233.63 का रहा है। इसके साथ वह आईपीएल के किसी भी एक एडिशन में पावर प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डेविड वार्नर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो उन्होंने साल 2016 में बनाया था। 2016 में डेविड वार्नर शानदार फार्म में थे और उन्होंने पावर प्ले में 467 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का था। 2016 से लेकर यह रिकॉर्ड 2016 तक था लेकिन अब इसे 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया है। अब डेविड वार्नर को पीछे छोड़ते हुए पावर प्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
पावर प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप- बैटर्स में ये भी 3 शामिल
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेविस हेड का नाम है, जिन्होंने साल 2024 के आईपीएल सीजन में 208.2 की स्ट्राइक रेट से पावर प्ले में 402 रन बना दिए थे। सूची में चौथे नंबर पर साईं सुदर्शन का नाम है जो गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने साल 2025 के आईपीएल सीजन में 165.81 की स्ट्राइक रेट के साथ पावर प्ले में 402 रन बना दिए थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं, जिन्होंने साल 2009 में 165.36 की स्ट्राइक रेट के साथ पावर प्ले में 382 रन बना दिए थे।
एक आईपीएल संस्करण में 1-6 ओवरों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर
521 - 2026 में वैभव सूर्यवंशी (स्ट्राइक रेट: 233.63)
467 - डेविड वार्नर 2016 में (स्ट्राइक रेट: 150.16)
402 - 2024 में ट्रैविस हेड (स्ट्राइक रेट: 208.29)
402 - 2025 में साई सुदर्शन (स्ट्राइक रेट: 155.81)
382 - 2009 में एडम गिलक्रिस्ट (स्ट्राइक रेट: 165.36)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन