Virat Kohli gives Shubman Gill fiery send off after taking his catch in Ahmedabad during GT vs RCB IPL 2026 Match अहमदाबाद में भिड़े किंग और प्रिंस! कोहली ने लपका गिल का कैच, फिर सरेआम दिया 'Fiery Send-off', Cricket Hindi News - Hindustan

अहमदाबाद में भिड़े किंग और प्रिंस! कोहली ने लपका गिल का कैच, फिर सरेआम दिया 'Fiery Send-off'

अहमदाबाद में भिड़े किंग और प्रिंस मैदान पर भिड़ गए। विराट कोहली ने शुभमन गिल का कैच लपका और फिर सरेआम उन्हें 'Fiery Send-off' दिया। हालांकि, अच्छी चीज ये रही कि मैच के बाद दोनों गले भी मिले। 

Fri, 1 May 2026 09:38 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अहमदाबाद में भिड़े किंग और प्रिंस! कोहली ने लपका गिल का कैच, फिर सरेआम दिया 'Fiery Send-off'

क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली और प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल गुरुवार 30 अप्रैल को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने थे। विराट कोहली ने गुजरात टाइटन्स के प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडो को दूसरे ओवर में निशाना बनाया था, जबकि शुभमन गिल ने आरसीबी के प्रीमियर बॉलर जोश हेजलवुड के परखच्चे उड़ाए थे। इससे दोनों की क्लास पता चली, लेकिन विराट कोहली ने सरेआम शुभमन गिल को जोश से लबरेज विदाई दी, जब वे आउट होकर पवेलियन लौटे।

दरअसल, मामला कुछ यूं है कि जीटी के सामने 156 रनों का लक्ष्य था। कप्तान शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। विराट कोहली भी जानते थे कि अगर वे ऐसे ही खेले तो मैच जल्दी खत्म कर देंगे। गिल 17 गेंदों में 43 रन बना चुके थे। दूसरे ओवर में जोश हेजलवुड के खिलाफ वे 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन ठोक चुके थे। हालांकि, पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें फंसा लिया। गिल विराट कोहली के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन इस दौरान आंखों-आंखों में किंग और प्रिंस के बीच भिड़ंत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट की वजह से खचाखच भरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, टूट गया इस IPL का रिकॉर्ड

शुभमन गिल का कैच जैसे ही विराट कोहली ने पकड़ा तो पहले तो जोश से भरे अंदाज में उस कैच का जश्न मनाया। गिल की ओर गुस्से में देखा और फिर गेंद को जमीन पर दे मारा। ये सब शुभमन गिल भी शायद कनखियों से देख रहे होंगे। हालांकि, वह इस बात से निराश होंगे कि वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए, क्योंकि अच्छा स्टार्ट मिला था। इसका वीडियो आप देखेंगे तो पाएंगे कि किस तरह विराट कोहली ने शुभमन गिल का कैच लेने के बाद आक्रामकता दिखाई। आप यहां वीडियो देख सकते हैं...

ये वीडियो आप देखेंगे तो आपको लगेगा कि गिल और विराट की जन्म-जन्मांतर की लड़ाई है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है। विराट कोहली इसी आक्रामकता के साथ मैदान पर अक्सर दिखाई देते हैं। यही कारण है कि जब मैच खत्म हुआ तो विराट कोहली ने शुभमन गिल को गले भी लगाया और दोनों के चेहरों पर मुस्कुराहट थी। सोशल मीडिया पर वह तस्वीरें भी वायरल हैं। इससे पता चलता है कि जो मैदान पर होता है, विराट कोहली मैदान के बाहर उसके उलट होते हैं और मैदान की बात को मैदान तक ही सीमित रखते हैं। विराट कोहली ने इस मैच की पहली पारी के दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा के खिलाफ लगातार पांच चौके लगाए थे और आखिरी गेंद पर एक रन लिया था। हालांकि, उन्हीं के खिलाफ वे आउट हो गए

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।