gt vs dc ipl 2026 Rashid Khan is back in form after back surgery may miss Test against India in june कमर की सर्जरी के बाद लय में आ चुके हैं राशिद खान, भारत के खिलाफ टेस्ट से बना सकते हैं दूरी, Ipl Hindi News - Hindustan

कमर की सर्जरी के बाद लय में आ चुके हैं राशिद खान, भारत के खिलाफ टेस्ट से बना सकते हैं दूरी

कमर की सर्जरी के बाद स्टार स्पिनर राशिद खान लय में आ चुके हैं। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलने वाले खान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। सर्जरी के बाद अब वह डॉक्टरों की सलाह के हिसाब से टेस्ट मैचों से दूरी बनाएंगे। उनका फोकस 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक फिट रहने पर है।

Thu, 9 April 2026 02:14 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share
कमर की सर्जरी के बाद लय में आ चुके हैं राशिद खान, भारत के खिलाफ टेस्ट से बना सकते हैं दूरी

कमर के आपरेशन के बाद टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने की डॉक्टर की सलाह के बाद अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने संकेत दिये हैं कि वह जून में भारत के खिलाफ मुल्लांपुर में होने वाले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। उन्होंने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की जीत में अहम भूमिका निभाई और वह प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। उन्होंने कहा है कि सर्जरी के बाद अब वह लय में आ चुके हैं।

राशिद ने कहा कि उनकी प्राथमिकता 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये फिट रहने की है।

डॉक्टर ने टेस्ट मैच खेलने से किया है मना

27 वर्ष के राशिद ने 2023 वनडे विश्व कप के बाद कमर की सर्जरी कराई थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी है लेकिन इसके बावजूद पिछले साल उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट खेलकर 54 ओवर डाले और 11 विकेट लिये थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिलर-राहुल नहीं, रोमांचक मुकाबले में इस खिलाड़ी ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच

राशिद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बृहस्पतिवार को गुजरात टाइटंस की एक रन से जीत के बाद कहा, ‘यह काफी कठिन सवाल है। डाक्टर ने मुझे सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के लिये ही कहा था। इसके बावजूद मैंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट खेला।’

उन्होंने कहा, ‘डॉक्टर ने मुझसे कहा कि अगर क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हो तो टेस्ट क्रिकेट खेलते रहो।’

उन्होंने कहा, ‘वनडे क्रिकेट में मुझे मजा आता है और मैं अफगानिस्तान के लिये लंबे समय तक खेल सकता हूं। लेकिन एहतियात बरतनी होगी कि खुद पर अधिक बोझ नहीं डालूं।’

टेस्ट क्रिकेट में मेरा कोई लक्ष्य नहीं: राशिद खान

आईपीएल के बाद भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘आप काफी कठिन सवाल पूछ रहे हैं। मैं 2025 में एक टेस्ट खेल चुका हूं और अब विश्व कप की तैयारी करूंगा। अगर उस टेस्ट में कमर में फिर तकलीफ हो गई तो ? मैं सौ टेस्ट नहीं खेल सकता। अगर मैं साल में एक टेस्ट खेल रहा हूं तो सौ साल तक तो खेलूंगा नहीं। लिहाजा टेस्ट क्रिकेट में कोई लक्ष्य नहीं है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेविड मिलर, प्रसिद्ध कृष्ण और ‘कभी नाव गाड़ी पर कभी गाड़ी नाव पर’ वाली वो कहानी

आखिरकार खोई लय हासिल कर ली: राशिद

राशिद खान का मानना है कि उन्होंने आखिरकार अपनी खोई लय हासिल कर ली है जिसके लिये वह 2023 में कमर के आपरेशन के बाद से जूझ रहे थे।

टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार राशिद पिछले आईपीएल सत्र में गुजरात टाइटंस के लिये 15 मैचों में नौ ही विकेट ले सके थे। इससे पहले 2024 में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार को चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लेने वाले राशिद ने नीतीश राणा, समीर रिजवी और अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। गुजरात ने यह रोमांचक मुकाबला एक रन से जीता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नर्वस था; बुमराह को 2 छक्के जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया तब क्या चल रहा था

आईपीएल 2025 को भूल जाना चाहते हैं राशिद

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में राशिद ने कहा, ‘याद मत दिलाओ यार, बहुत बुरा सीजन था (2025)। लेकिन एक सत्र खराब होने के यह मायने नहीं है कि आप खत्म हो गए। यह लाइन और लेंथ के बारे में है।’

उन्होंने कहा, ‘पिछले साल इसकी कमी खली। इस बार मैं इसी पर फोकस कर रहा था। पिछले आईपीएल के बाद मैंने अपनी फिटनेस पर काम किया था। सर्जरी के बाद कमर में तकलीफ थी लेकिन फिर ब्रिटेन में द हंड्रेड में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।