IPL 2026 Not david Miller KL Rahul or shubman Gill Rashid Khan Wins Player of the Match in Thrilling DC vs GT Clash डेविड मिलर- केएल राहुल या गिल नहीं, रोमांचक मुकाबले में राशिद खान ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच, Cricket Hindi News - Hindustan

डेविड मिलर- केएल राहुल या गिल नहीं, रोमांचक मुकाबले में राशिद खान ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच

गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राशिद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Thu, 9 April 2026 01:16 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
डेविड मिलर- केएल राहुल या गिल नहीं, रोमांचक मुकाबले में राशिद खान ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच

गुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मैच की आखिरी गेंद पर एक रन से शिकस्त दी। इस संस्करण में गुजराज टाइटंस की पहली जीत है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की लगातार मैचों में जीत के बाद पहली हार है। इस मैच में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली, तो वही शुभमन गिल 70 रनों की पारी खेलकर गुजरात को 200 के पार पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में कुल चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि दमदार पारियों के बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच के लिए राशिद खान को चुना गया, जिन्होंने हाईस्कोरिंग मुकाबले में फिफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी चटकाए।

राशिद खान बने प्लेयर ऑफ द मैच

गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 17 रन खर्च किए और तीन विकेट लिए। उन्होंने नितीश राणा, अक्षर पटेल और समीर रिजवी का विकेट हासिल किया। समीर ने शुरुआती दो मैचों में दिल्ली को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। राशिद ने अपने पहले ओवर में सिर्फ चार रन दिए। वह पावरप्ले के दौरान 5वां ओवर करने उतरे थे। इसके बाद उन्होंने पारी के आठवें ओवर में गेंदबाजी की, जहां राशिद ने सिर्फ पांच रन दिए। 10वें ओवर के दौरान राशिद खान ने नितीश राणा और समीर रिजवी को लगातार गेंदों पर पवेलियन का रास्ता दिखाया और इस ओवर में सिर्फ चार रन खर्च किए। राशिद ने अपने अंतिम ओवर में चार रन देते हुए अक्षर पटेल को आउट किया।

केएल राहुल ने इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए। केएल राहुल ने 52 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 92 रन बनाए। हालांकि वह शतक लगाने से चूक गए। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंद में 70 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और 5 छक्के लगाए। जोस बटलर ने 27 गेंद में 52 रन की ताबड़तोड़ा पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के लगाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंद में 55 रन की दमदार पारी खेली। वहीं डेविड मिलर रिटायर्ड हर्ट होने के बाद दोबारा बैटिंग के लिए उतरे। उन्होंने 20 गेंद में 41 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात ने दिल्ली के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी दो ओवर में फैंस की सांसें अटकी

जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 52 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 92 रन बनाये। दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 36 रन चाहिये थे और मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दे डाले। डेविड मिलर (20 गेंद में नाबाद 40) ने उन्हें दो छक्के और दो चौके लगाकर दिल्ली को मैच में बनाये रखा।

आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरुरत थी और प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विपराज निगम ने चौका जड़ दिया ।अगली गेंद पर निगम आउट हो गए, जबकि चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया । आखिरी गेंद पर दो रन की जरgरत थी लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए । दिल्ली ने वाइड गेंद के लिये रिव्यू भी लिया जो नाकाम रहा।

पॉइंट्स टेबल, ऑरेन्ज और पर्पल कैप में कौन आगे?

राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद है। पंजाब किंग्स दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है। ऑरेन्ज कैप इस समय यशस्वी जायसवाल (170) के पास है। वहीं रवि बिश्नोई सबसे ज्यादा विकेट (7) लेकर पर्पल कैप के मालिक बने हुए हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।