ipl 2026 Sanju Samson dedicated his century not to his parents or Dhoni, but to this man संजू सैसमन ने अपने माता-पिता या धोनी को नहीं, बल्कि इस शख्स को समर्पित किया शतक, कहा- मैं 31 साल का हूं और.., Ipl Hindi News - Hindustan

संजू सैसमन ने अपने माता-पिता या धोनी को नहीं, बल्कि इस शख्स को समर्पित किया शतक, कहा- मैं 31 साल का हूं और..

प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लेने के बाद संजू सैसमन ने अपनी शतकीय पारी की खुशी जाहिर की और बहुत सारी बातें कहीं। उन्होंने अपने इस शतक को महेंद्र सिंह धोनी या अपने माता-पिता को नहीं बल्कि अपने कोच को समर्पित किया है। संजू ने चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में भी बात की है। 

Sun, 12 April 2026 01:03 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
संजू सैसमन ने अपने माता-पिता या धोनी को नहीं, बल्कि इस शख्स को समर्पित किया शतक, कहा- मैं 31 साल का हूं और..

आईपीएल 2026 में संजू सैसमन नई जर्सी में नजर आए। वह जर्सी थी महेंद्र सिंह धोनी के स्टारडम वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स की। मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक ट्रेड डील हुए थी, जिसके बाद संजू को सीएसके की टीम में शामिल किया गया। आईपीएल के इस सीजन में पीली जर्सी पहनने के बाद संजू सैमसन ने पहले तीन मुकाबलों में बहुत खराब प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी आलोचना भी होने लगी थी। हालांकि, चौथे मैच में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए शतक जड़ा और चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की पहली जीत दिलाई। संजू ने इस मुकाबले में 52 गेंदों में शतक लगाया और 56 गेंदों में कुल 115 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स ने ट्रॉफी भले ना जीती हो, लेकिन ये कारनामा सिर्फ इसी टीम ने किया है

मुझे साबित करना था कि हम अभी भी टूर्नामेंट में हैं

प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लेने के बाद संजू सैसमन ने अपनी शतकीय पारी की खुशी जाहिर की और बहुत सारी बातें कहीं। उन्होंने अपने इस शतक को महेंद्र सिंह धोनी या अपने माता-पिता को नहीं, बल्कि अपने कोच को समर्पित किया है। संजू ने चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में भी बात की है और कहा है कि ऐसा कभी लगा ही नहीं मैं किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहा हूं। हमेशा ऐसा लगता है कि मेरी घर वापसी हुई है। संजू सैमसन ने अपने शतक को बहुत महत्वपूर्ण बताया और कोच के साथ टीम मैनेजमेंट का आभार जताते हुए कहा कि "उन्होंने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, उस अनुभव के बाद मुझे लगा कि मुझे अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा। मुझे यह साबित करना था कि हम अभी भी टूर्नामेंट में हैं। और सौभाग्य से सब कुछ बहुत अच्छा रहा।"

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार 3 हार के बाद CSK को मिली पहली जीत, DC को 23 रनों से हराया, संजू का शतक

यह कोई दूसरी फ्रेंचाइजी नहीं, मैं अपने घर वापस आ गया हूं

संजू ने आगे कहा "किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में इस तरह टूर्नामेंट की शुरुआत करना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे कभी ऐसा लगा ही नहीं कि यह कोई दूसरी फ्रेंचाइजी है। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने घर वापस आ गया हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे और मिलनसार हैं। और सभी बहुत शांत और सहज हैं। लगातार तीन मैच हारने के बावजूद, आज हमारी सिर्फ 50 सेकंड की मीटिंग हुई। इससे पता चलता है कि फ्रेंचाइजी कितनी अच्छी है और यह मेरे व्यक्तित्व से कितना मेल खाता है। इसलिए मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू सैमसन ने जड़ा IPL 2026 का पहला शतक, 14 साल बाद चेन्नई कैंप में हुआ ऐसा

मैं 31 साल का हूं और मुझे बुनियादी बातें पता होनी चाहिए

संजू ने तीन मैचों में लगातार रन ना बनने और बैक टू बेसिक्स पर बात करते हुए कहा "मैं कई बार असफल हुआ हूं। इसलिए असफलता से ही आपको वापसी करने में मदद मिलती है। मुझे लगता है कि बार-बार असफल होने पर मानसिक रूप से आप सोचते हैं। क्या आपको थोड़ा और ज़ोर लगाना चाहिए या अपनी खेल योजना बदलनी चाहिए? तो दिमाग थोड़ा इधर-उधर भटकता रहता है। इसलिए मुझे लगता है कि आपको अपने मन और शरीर को बुनियादी बातों पर केंद्रित करना होगा।" उन्होंने इस दौरान अपनी उम्र का भी हवाला दिया और कहा, "मैं 31 साल का हूं और मैंने इस खेल में काफी समय बिताया है। इसलिए मुझे अपनी बुनियादी बातों का पता होना चाहिए। मुझे लगता है कि बुनियादी बातों का मतलब है मानसिक रूप से एक अलग स्थिति में आना और शारीरिक रूप से भी अपनी बुनियादी बातों को सही ढंग से करना।"

आयुष म्हात्रे एक परिपक्व खिलाड़ी हैं

संजू ने आगे कहा “एक बल्लेबाज के रूप में गेंदबाजों से अच्छी तरह से आने वाली गेंद पर ध्यान देना चाहिए। इसलिए हमने एक दिन पहले अपने सहायक स्टाफ के साथ कुछ बहुत अच्छे अभ्यास सत्र किए और हमें खुशी है कि चीजें हमारे लिए अच्छी रहीं।” आयुष म्हात्रे के साथ हुई साझेदारी के बारे में बात करते हुए सैमसन ने उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस प्रारूप में एक अच्छी साझेदारी होना बहुत महत्वपूर्ण है। आयुष, ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह अभी अंडर 19 से आया है। उसने बहुत परिपक्वता दिखाई है। मुझे लगता है कि वह उन गेंदों पर शॉट लगा रहा था। यह सोच-समझकर किया गया काम भी है। इससे पता चलता है कि उनकी बल्लेबाजी में कितना आत्मविश्वास और स्पष्टता है। मैं बहुत खुश हूं।"

यह शतक कोच स्टीफन फ्लेमिंग को समर्पित है

उन्होंने शतक को अपने कोच को समर्पित करते हुए कहा कि "यह शतक फ्लेमिंग के लिए था। मुझे पता है कि जब आप खराब प्रदर्शन कर रहे हों तो आपको टीम में रखना कितना मुश्किल हो सकता है। पिछले पांच सालों से एक फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए, मुझे पता है कि यह मानसिक रूप से कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए मैं इसे अपने कोच फ्लेमिंग को समर्पित करना चाहता हूं।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।