DC vs CSK Pitch Report Today IPL 2026 Match in Hindi Arun Jaitley Stadium IPL Record Delhi vs Chennai Head To Head Toss DC vs CSK Pitch Report: दिल्ली की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा, जानें, Ipl Hindi News - Hindustan

DC vs CSK Pitch Report: दिल्ली की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा, जानें

DC vs CSK Pitch Report- दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आज का आईपीएल मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली और चेन्नई दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम होगा।

Tue, 5 May 2026 10:26 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
DC vs CSK Pitch Report: दिल्ली की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज? बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा, जानें

DC vs CSK Pitch Report- दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला आज यानी मंगलवार, 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी वर्सेस सीएसके मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अक्षर पटेल और ऋतुराज गायकवाड़- आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली और चेन्नई दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम होने वाला है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली 8 अंकों के साथ 7वें तो चेन्नई इतने ही अंकों के साथ 6ठे नंबर पर है। आज जो टीम जीतेगी वह प्लेऑफ की रेस में आगे निकल जाएगी। आईए एक नजर डीसी वर्सेस सीएसके पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंत की जिद पड़ी LSG पर भारी, पूरन जैसे खिलाड़ी के साथ ऐसा तो नहीं करना चाहिए था
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

DC vs CSK पिच रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच अरुण जेटली स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर खेला जाएगा। इस पिच पर यह इस सीजन का पहला मैच होगा। पिछले दो सीजन में, पहले बैटिंग करने वाली टीम का रिकॉर्ड 3-2 रहा है, भले ही पिछले आठ में से सात गेम में टॉस का फैसला चेज करने का रहा हो। जब भारत T20 वर्ल्ड कप में इस डेक पर खेला था, तो उन्होंने नामीबिया को 116 रन पर आउट करने से पहले 9 विकेट पर 209 रन बनाए थे। गुजरात टाइटंस इस सीजन दिल्ली में स्कोर डिफेंड करने वाली एकमात्र टीम रही है। आज टॉस जीतन वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित इतिहास रचने की दहलीज पर, तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड; कैसे बनेंग नंबर-1?

अरुण जेटली स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 101

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 48 (47.52%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 52 (51.49%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 51 (50.50%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 49 (48.51%)

बिना रिजल्ट वाले मैच- 1 (0.99%)

हाईएस्ट स्कोर- 278/3

लोएस्ट स्कोर- 66

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 265/4

एवरेज रन पर विकेट- 28.10

एवरेज रन पर ओवर- 8.67

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 170.32

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली से आगे निकले रियान रिकेल्टन, रोहित शर्मा कहां?

DC vs CSK हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना सामना कुल 32 बार हुआ है, जिसमें से 20 मैच जीतकर सीएसके ने अच्छी खासी बढ़त बनाई हुई है, वहीं दिल्ली को इस दौरान 12 जीत मिली है। पिछले 5 मुकाबलों में भी सीएसके 3-2 से दिल्ली से आगे चल रही है। आज देखना होगा कि कौन बाजी मारेगा।

DC vs CSK स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, डेविड मिलर, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, औकिब नबी डार, रेहान अहमद, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील होसेन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, गुरजपनीत सिंह, ज़कारी फाउलकेस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।