How Rishabh Pant stubbornness backfired on LSG he should not have treated a player like Nicholas Pooran this way ऋषभ पंत की जिद कैसे LSG पर पड़ी भारी, निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी के साथ ऐसा तो नहीं करना चाहिए था, Ipl Hindi News - Hindustan

ऋषभ पंत की जिद कैसे LSG पर पड़ी भारी, निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी के साथ ऐसा तो नहीं करना चाहिए था

आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही ऋषभ पंत की जिद थी कि वह टॉप ऑर्डर में बैटिंग करें। उन्होंने सीजन की शुरुआत बतौर ओपनर की थी, वहीं सफलता ना मिलने पर वह नंबर-3 पर खेल रहे थे।

Tue, 5 May 2026 08:12 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ऋषभ पंत की जिद कैसे LSG पर पड़ी भारी, निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी के साथ ऐसा तो नहीं करना चाहिए था

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आईपीएल 2026 से बाहर होने की कगार पर है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें सोमवार, 4 मई को सीजन की 7वीं हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी ने आईपीएल 2026 में अभी तक 9 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं। मुंबई के खिलाफ उन्हें तब 7वीं हार का सामना करना पड़ा, जब उनके बल्लेबाजों ने 228 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया था। एलएसजी भले ही यह मैच हारी, मगर इससे उन्हें एक बड़ा पॉजिटिव ‘निकोलस पूरन’ के रूप में देखने को मिला। साथ ही ऋषभ पंत की जिद की वजह से जो लखनऊ सुपर जाएंट्स का बंटाधार हो रहा था उसकी तस्वीर भी दुनिया के सामने आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली से आगे निकले रियान रिकेल्टन, रोहित शर्मा कहां?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

ऋषभ पंत की जिद ने IPL 2026 में किया लखनऊ का बंटाधार

ऋषभ पंत आईपीएल 2026 में टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने की जिद लेकर उतरे थे। उन्होंने एडन मार्करम और मिशेल मार्श की तगड़ी जोड़ी को तोड़ा और खुद पारी का आगाज करने का फैसला किया। जब बतौर ओपनर ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला तो उन्होंने रणनीति में बदलाव किया। मार्श और मार्करम एक बार फिर पारी का आगाज करते हुए नजर आए, वहीं ऋषभ पंत ने इसके बाद नंबर-3 पर बैटिंग करना शुरू किया।

ऋषभ पंत की इस जिद में सिर्फ निकोलस पूरन पिस रहे थे। पूरन नंबर-4 या उससे नीचे बैटिंग करने आ रहे थे, जिसकी वजह से वह अपना शत प्रतिशत नहीं दे पा रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LSG पर धमाकेदार जीत के बाद कैसे MI कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई?

निकोलस पूरन ने पिछले सीजन अधिकतर नंबर-3 पर बैटिंग की थी। आईपीएल 2025 के उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 मैचों में 43.67 की औसत और लगभग 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 524 रन बनाए थे, वह ऑरेंज कैप की रेस में भी शुमार थे।

मगर इस सीजन जब उनके बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हुआ तो इसका सीधा असर पूरन की परफॉर्मेंस में देखने को मिला।

निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने से पहले 8 पारियों में 10.25 की औसत और 81.18 के स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 82 रन बनाए थे। वह लगातार बड़े शॉट्स खेलने का प्रयास कर रहे थे, मगर हर बार उनके हाथ निराशा लग रही थी।

नंबर-3 पर चमकी निकोलस पूरन की किस्मत

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में जब उन्हें इस सीजन पहली बार नंबर-3 पर बैटिंग करने का मौका मिला तो उन्होंने वो कर दिखाया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। पूरन ने 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ते हुए 21 गेंदों पर 63 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए।

निकोलस पूरन की नंबर-3 पर यह परफॉर्मेंस बताती है कि कैसे ऋषभ पंत की जिद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स का इस सीजन बंटाधार किया। अगर पूरन सीजन की शुरुआत से ही नंबर-3 पर बैटिंग कर रहे होते तो एलएसजी के लिए नजारा कुछ और ही होता। फिलहाल लखनऊ की टीम आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर है और उनकी प्लेऑफ में पहुंचन की उम्मीद ना के बराबर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।