RR के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बैटर बने वैभव सूर्यवंशी, 15 गेंदों में किया कमाल, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन?
वैभव सूर्यवंशी 15 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस खास उपलब्धि के साथ यशस्वी जायसवाल और संजू सैसमन जैसे बल्लेबाजों के एलीट क्लब में एंट्री मारी है।
गुवाहटी की बारसापारा स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से साबित कर दिया है कि वे किसी भी मंच के गेंदबाजों के ऊपर हावी हो सकते हैं। सोमवार को खेले गए मुकाबले में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने शुरुआती गेंद से कड़ा रुख अख्तियार किया। यही वजह रही कि चौके- छक्कों की बारिश करते हुए उन्होंने 15 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया। इस तूफानी अर्धशतकीय पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के एलीट बल्लेबाजी क्लब में एंट्री मार ली है।
वैभव सूर्यवंशी 15 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस खास उपलब्धि के साथ यशस्वी जायसवाल और संजू सैसमन जैसे बल्लेबाजों के एलीट क्लब में एंट्री मारी है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर यशस्वी जायसवाल का नाम है। उन्होंने साल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों को रडार में लेते हुए सिर्फ 13 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया था। इस सूची में तीसरे नंबर पर भी वैभव सूर्यवंशी का ही नाम है। उन्होंने साल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर के मैदान में 17 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया था। यह वही मैच है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात की दिग्गज गेंदबाजी यूनिट को तहस-नहस करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस सूची में चौथे स्थान पर जोस बटलर हैं, जिन्होंने साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। बता दें कि जोश बटलर अब गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। इस सूची में संजू सैमसन का भी नाम है।वे पांचवें स्थान पर हैं। संजू ने साल 2020 में सीएसके के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर
13- यशस्वी जायसवाल बनाम केकेआर, 2023
15- वैभव सूर्यवंशी बनाम सीएसके, 2026
17- वैभव सूर्यवंशी बनाम जीटी, 2025
18- जोस बटलर बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, 2018
19- संजू सैमसन बनाम सीएसके, 2020
आज के मैच की बात करें तो सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 में 127 रनों के स्कोर पर सिमट गई। 128 रनों के मामूली से लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स के धुरंधरों ने 12.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबले 8 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट के इस सीजन का आगाज किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन