CSK Vs RR Highlight: 5 बार की चैंपियन CSK को RR ने बुरी तरह रगड़ा, 8 विकेट से दी शिकस्त, वैभव सूर्यवंशी रहे हीरो CSK Vs RR Live score ipl 2026 Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings 3rd Match cricket commentary update scorecard - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)CSK Vs RR Highlight: 5 बार की चैंपियन CSK को RR ने बुरी तरह रगड़ा, 8 विकेट से दी शिकस्त, वैभव सूर्यवंशी रहे हीरो

CSK Vs RR Highlight: 5 बार की चैंपियन CSK को RR ने बुरी तरह रगड़ा, 8 विकेट से दी शिकस्त, वैभव सूर्यवंशी रहे हीरो

CSK Vs RR Highlight: टाटा आईपीएल 2026 में के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 127 रनों पर सिमट गई थी। 128 रन के मामूली लक्ष्य को RR ने 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से शिकस्त दी।

CSK Vs RR Highlight: 5 बार की चैंपियन CSK को RR ने बुरी तरह रगड़ा, 8 विकेट से दी शिकस्त, वैभव सूर्यवंशी रहे हीरो

वैभव सूर्यवंशी

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 30 Mar 2026 11:41 PM
हमें फॉलो करें

CSK Vs RR Highlight: टाटा आईपीएल 2026 में के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 127 रनों पर सिमट गई थी। 128 रन के मामूली लक्ष्य को RR ने 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से शिकस्त दी।

गुवाहटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। चेन्नई सुपर किंग्स को 19 रन के भीतर ही शुरुआती तीन झटके लगे। संजू सैसमन के बाद ऋतुराज गायकवाड़ आउट हुए और फिर आयुष म्हात्रे भी चलते बने। नाद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके बाद संदीप शर्मा ने आते ही मैथ्यू शॉर्टस को पवेलियन भेज दिया। रवींद्र जडेजा ने एक ही ओवर में सरफराज खान और शिवम दुबे को आउट कर दिया। कुल मिलाकर चेन्नई की टीम 19.4 में 127 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। सीएसके की तरफ से सर्वाधिक रन जेमी ओवर्टन ने बनाए, जिन्होंने 26 गेंदों में 43 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 18 और सरफराज खान 17 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो- दो विकेट लिए। जबिक कार्तिक शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिले। जेमी ओवर्टन रन आउट हुए थे।

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने दमदार शुरुआत की और पहले 6 ओवर में ही बिना किसी विकेट के नुकसान के 74 रन ठोक दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। उन्होंने 17 गेंदों में 52 रन बनाए। उनके जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 38 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। रही सही कसर रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने पूरी कर दी जिन्होंने क्रमश: 11 गेंदों में 14 रन और 9 गेंदों में 18 रन बनाए। राजस्थान की टीम ने इस लक्ष्य को 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। चेन्नई की ओर से अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल किए।

RR Live Score: 128/2 (12.1 ओवर)

CSK Score - 127/10 (19.4 ओवर)

30 Mar 2026, 10:38:21 PM IST

CSK Vs RR Live score: राजस्थान ने CSK को 8 विकेट से हराया

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने बुरी तरह से हराया दिया है। टीम ने सीएसके के ऊपर 8 विकेट से जीत दर्ज की है। 128 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने इसे 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया है।

30 Mar 2026, 10:28:28 PM IST

CSK Vs RR Live score: राजस्थान रॉयल्स का स्कोर

10 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स ने 106 रन दो विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।

30 Mar 2026, 10:20:57 PM IST

CSK Vs RR Live score: ध्रुव जुरेल को कंबोज ने किया क्लीन बोल्ड

दो लगातार चौके मारने के बाद ध्रव जुरेल अंशुल कंबोज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। राजस्थान ने 2 विकेट के नुकसान पर 8.3 ओवर में 99 रन बना लिए हैं। आउट होने से पहले जुरेल ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए।

30 Mar 2026, 10:09:44 PM IST

CSK Vs RR Live score: राजस्थान को लगा पहला झटका

17 गेंदों में 52 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें अंशुल कंबोज ने सरफराज खान के हाथों कैच आउट कराया है।

30 Mar 2026, 10:08:32 PM IST

CSK Vs RR Live score: वैभव ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स ने पावर प्ले में बिना कोई विकेट खोए 74 रन बना लिए हैं। जायसवाल वैभव का बखूबी साथ दे रहे हैं।

30 Mar 2026, 09:54:50 PM IST

CSK Vs RR Live score: राजस्थान के बल्लेबाजों की धमाकेदार शुरुआत

सीएसके के 128 रनों के लक्ष्य के जबाव में राजस्थान रॉयल्स के दोनों बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार शुरुआत की है। टीम का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 39 रन है। यशस्वी 14 और वैभव 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

30 Mar 2026, 09:27:25 PM IST

CSK Vs RR Live score: 127 रनों पर सिमटी सीएसके, आरआर को 128 रनों लक्ष्य

टाटा आईपीएल के तीसरे मैच में पहले राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम 19.4 ओवरों में 127 रनों पर सिमट गई है। राजस्थान के पास 128 रनों का लक्ष्य है। सवाल यह है कि क्या सीएसके के गेंदबाज इस मामूली से स्कोर को डिफेंड कर पाएंगे या नहीं।

30 Mar 2026, 08:52:47 PM IST

CSK Vs RR Live score: सीएसके का स्कोर

14 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं।

30 Mar 2026, 08:47:11 PM IST

CSK Vs RR Live score: सीएसके ने आठ विकेट खोए

CSK Vs RR Live score: सीएसके ने 13 ओवर की समाप्ति पर 82 रन के स्कोर पर 8 विकेट खो दिए हैं। जोफ्रा आर्चर ने नूर अहमद को आउट किया है।

30 Mar 2026, 08:35:02 PM IST

CSK Vs RR Live score: सीएसके का गिरा 7वां विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स का 7वां विकेट गिर चुका है। कार्तिक शर्मा को ब्रजेश शर्मा ने आउट कर दिया है। टीम का स्कोर 74 रन 7 विकेट के नुकसान पर है।

30 Mar 2026, 08:21:15 PM IST

CSK Vs RR Live score: सरफराज खान और शिवम दुबे आउट, 6 विकेट पवेलियन लौट

सीएसके की 6 वेिकेट आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने टीम जब 51 के स्कोर पर थी तब सरफराज खान को एलबीडब्लू करा दिया। उन्होंने 12 गेंदों में 17 रन बनाए। जडेजा 57 के स्कोर पर जडेजा ने उसी ओवर में शिवम दुबे को भी चलता कर दिया है। दुबे सिर्फ 4 गेंदों में 6 रन बना सके।

30 Mar 2026, 08:11:59 PM IST

CSK Vs RR Live score: पावरप्ले में सीएसके की बुरी गत

CSK Vs RR Live score: सीएसके ने पावरप्ले की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। इसके चार बड़े बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। संजू और म्हात्रे को नांद्रे बर्गर ने पवेलिनय भेजा, वहीं, गायकवाड़ को आर्चर ने आउट किया। मैथ्यू शॉट्स को संदीप शर्मा ने पवेलियन भेजा। सीएसके के लिए यहां से संभलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

30 Mar 2026, 08:07:54 PM IST

मैथ्यू शॉर्ट्स भी लौटे पवेलियन, CSK को लगा चौथा झटका

सीएसके को चौथा झटका लग चुका है। मैथ्यू शॉर्ट्स को संदीप शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया है। टीम का स्कोर 38 रन चार विकेट के नुकसान पर है।

30 Mar 2026, 08:02:09 PM IST

CSK Vs RR Live score: सीएसके का तीसरा विकेट गिरा

CSK Vs RR Live score:सीएसके ने बेहद खराब शुरुआत की है। चौथे ओवर में 19 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट खो दिए हैं। संजू और गायकवाड़ के बाद अब म्हात्रे भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें नांद्रे बर्गर ने अपनी धारदार गेंदबाजी से पवेलियन भेजा है।

30 Mar 2026, 07:50:20 PM IST

CSK Vs RR Live score: कप्तान गायकवाड़ भी लौटे पवेलियन

संजू सैमसन के बाद अब ऋतुराज गायकवाड़ भी पवेलियन में विश्राम करने के लिए लौट गए हैं। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंदों में 6 रन बनाए।

30 Mar 2026, 07:43:29 PM IST

CSK Vs RR Live score: CSK को लगा पहला झटका, संजू आउट

CSK Vs RR Live score: आरआर के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की है। टीम ने 2 ओवर की समाप्ति पर 14 रन बनाए हैं और संजू सैमसन का विकेट आउट हो चुका है। सैमसन को नांद्रे बर्गर ने 6 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

30 Mar 2026, 07:10:29 PM IST

CSK Vs RR Live score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

CSK Vs RR Live score: टाटा आईपीएल 2026 में आज बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। RR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण मैच थोड़ी दरे से शुरू होगा।

30 Mar 2026, 07:04:37 PM IST

CSK Vs RR Live score: बारिश का साया

गुआहटी में बारिश का साया बना हुआ है। हालांकि, अब मौसम साफ है और कवर हटाए जा रहे हैं। कुछ देर में टॉस शुरू होला। मैच देर से शुरू हो सकता है।

30 Mar 2026, 06:31:29 PM IST

CSK Vs RR Live score: संजू पर होंगी निगाहें

विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए हैं। वे महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर आज के मैच में विकेट कीपिंग भी करते नजर आएंगे। संजू कप्तान गायकवाड़ के साथ ओपनिंग करेंगे ये कैप्टन ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था। संजू पर सबकी निगाहें होंगी। देखना होगा अपनी पुरानी टीम के सामने वे कैसा प्रदर्शन करते हैं।

30 Mar 2026, 06:06:13 PM IST

CSK Vs RR Live score: बारिश में धुल सकता है मैच

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुआटही में खेला गया यह मैच बारिश की भेट चढ़ सकता है। टॉस में देरी हो सकती है और रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वहां बारिश की संभावना 50 फीसदी से अधिक है।

30 Mar 2026, 05:19:37 PM IST

CSK Vs RR Live score: यश-वैभव पर निगाहें

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें आज के मैच में होंगी। पिछले सीजन इन दोनों बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया था। यश ने 14 मैचों में 559 रन बनाए थे, वहीं वैभव ने सात मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 252 रन बनाए थे।

30 Mar 2026, 04:40:47 PM IST

CSK Vs RR Live score: राजस्थान रॉयल्स (RR) स्क्वाड

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युधवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा

30 Mar 2026, 04:18:52 PM IST

CSK Vs RR Live score: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) स्क्वाड:

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, अकील होसेन, सरफराज खान, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमान खान, गुरजपनीत सिंह, ज़ाकरी फाउल्क्स, रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।