PCB fines Naseem Shah 2 crore for his comments about female Chief Minister Maryam Nawaz PCB ने नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, महिला मुख्यमंत्री के लिए की थी टिप्पणी, Cricket Hindi News - Hindustan

PCB ने नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, महिला मुख्यमंत्री के लिए की थी टिप्पणी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को तेज गेंदबाज नसीम शाह पर व्यंग्य भरे ट्वीट पोस्ट करने के लिए दो करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है और इस ट्वीट को उनके केंद्रीय अनुबंध के अनुच्छेद का उल्लंघन माना है।

Mon, 30 March 2026 09:51 PMBhasha
share
PCB ने नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, महिला मुख्यमंत्री के लिए की थी टिप्पणी

पाकिस्तान क्रिकेटर नसीम शाह को एक ट्वीट के लिए दो करोड़ का जुर्माना लगा है। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा है आपने। एक ट्वीट के लिए उन पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दो करोड़ का जुर्माना लगाया है। इतनी ही नहीं, नसीम शाह ने बोर्ड से अपने ट्वीट के लिए बिना शर्त माफी भी मांगी है। साथ ही साथ उनके मीडिया सलाहकार को भी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। नसीब के मीडिया सलाहकार अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसी भी खिलाड़ी के अंदर काम नहीं कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रवींद्र जडेजा की फिरकी के सामने घुटने टेक देते हैं शिवम दुबे और सरफराज खान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को तेज गेंदबाज नसीम शाह पर व्यंग्य भरे ट्वीट पोस्ट करने के लिए दो करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है और इस ट्वीट को उनके केंद्रीय अनुबंध के अनुच्छेद का उल्लंघन माना है। पीसीबी ने घोषणा की कि बोर्ड की अनुशासन समिति ने नसीम को अपने अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट पोस्ट करते समय गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने का दोषी पाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रवींद्र जडेजा की फिरकी के सामने घुटने टेक देते हैं शिवम दुबे और सरफराज खान

नसीम तब मुश्किल में पड़ गए और उन्हें 27 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यह घटना पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग के उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर आने के तुरंत बाद हुई। कुछ ही मिनटों बाद नसीम ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पंजाब की मुख्यमंत्री के बारे में व्यंग्य भरी टिप्पणियां कीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इधर रोहित- रिकल्टन लगा रहे थे छक्के-चौके, उधर शख्स ने GF के साथ लूट ली महफिल

बोर्ड ने कहा कि नसीम ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया था और अपने व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी भी मांगी थी, लेकिन अनुशासन समिति ने उन्हें अनुशासनहीनता का दोषी पाया।बोर्ड ने कहा, ''नसीम के जवाब की समिति ने समीक्षा की और हर चीज का मूल्यांकन करने के बाद यह तय किया गया है कि नसीम ने अपने केंद्रीय अनुबंध की कई शर्तों का उल्लंघन किया है और उन पर दो करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है। '' यह भी बताया गया कि नसीम शाह ने अपने सोशल मीडिया सलाहकार को पहले ही हटा दिया है और पीसीबी उन्हें 'ब्लैकलिस्ट' कर देगा ताकि वे पीसीबी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले किसी भी खिलाड़ी के साथ काम नहीं कर सकें।

बता दें कि यह विवाद पाकिस्तान सुपर लीग के नए सीजन के उद्घाटन मैच से पहले शुरू हुआ। हाल ही में पीसीबी ने यह निर्णय लिया था कि पश्चिम एशिया संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण ईंधन बचाने के लिए टूर्नामेंट बिना दर्शकों के आयोजित किया जाएगा। हालांकि, पहले मैच में कई वीआईपी मेहमान मौजूद थे, जिनमें मरियम नवाज भी शामिल थीं। उन्हें गद्दाफी स्टेडियम में खिलाड़ियों और अधिकारियों से मिलते देखा गया। इसी दौरान नसीम शाह के अकाउंट से पीसीबी के एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा गया, 'उन्हें लॉर्ड्स की रानी की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?' इस टिप्पणी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया तब नसीम शाह ने एक्स के हैक होने की बात कही थी। हालांकि, अब पीसीबी ने उन पर तगड़ा जुर्माना लगाया है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।