All eyes on Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Suryavanshi in the RR vs CSK match know how was the performance of both in ipl RR VS CSK मैच में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें, जानिए पिछले साल कैसा रहा था दोनों का प्रदर्शन?, Ipl Hindi News - Hindustan

RR VS CSK मैच में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें, जानिए पिछले साल कैसा रहा था दोनों का प्रदर्शन?

30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच गुआहटी में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी पर सबकी निगाहें होंगी। जानिए पिछले साल दोनों का कैसा प्रदर्शन रहा था।

Mon, 30 March 2026 05:16 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
RR VS CSK मैच में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें, जानिए पिछले साल कैसा रहा था दोनों का प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सोमवार को खेला जाएगा। यह मैच गुआहटी के बारसापारा स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। टॉस की प्रक्रिया 7 बजे पूरी की जाएगी। 30 मार्च को खेले जाने वाले इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के दोनों युवा सलामी बल्लेबाजों पर निगाहें होंगी। पिछले सीजन आईपीएल के दूसरे हाफ में इन दोनों बल्लेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाजी करनी शुरू की थी और धमाल मचाया था। वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल दोनों ही बल्लेबाज एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, 6 विकेट से दी करारी शिकस

आईपीएल 2025 में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया था। भले ही उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों को मैच देखने के लिए मोहित जरूर किया था। यशस्वी ने 2025 के आईपीएल सीजन में सभी 14 मैच खेले थे, जिसमें 43 की औसत और 159.71 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 559 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। उनका सर्वोच्च स्कोर 75 रन रहा था। जायसवाल ने पिछले सीजन 60 चौके और 28 छक्के जड़े थे।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL: रोहित-रिकल्टन के बीच हुई मुंबई इंडियंस की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

साल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 14 साल की उम्र में डेब्यू करके इतिहास रच दिया था। वे सबसे कम उम्र में इस लीग में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए थे। इतना ही नहीं, वैभव ने पिछले सीजन एक तेज तर्रार शतक जड़ा था। उनके द्वारा लगाया गया शतक आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक है। सूर्यवंशी ने पिछले सीजन आईपीएल के कुल 7 मैच खेले थे, जिसमें 206.56 की ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट और 36 की औसत के साथ कुल 252 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा था। वैभव का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 101 रन है। वैभव ने अब तक खेले गए अपने सात मुकाबलों में चौकों से ज्यादा छक्के लगाए हैं। उन्होंने अब तक कुल 18 चौके और 24 छक्के जड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बैटर, रोहित समेत ये नाम

आईपीएल शुरू होने से पहले बीसीसीआई नमन अवार्ड समारोह के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कहा था कि उनका अगल लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल ट्रॉफी जिताना है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा था कि मैं क्रिस गेल के 175 रनों के आईपीएल के सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहता हूं। वहीं, जायसवाल ने लंबे समय में प्रतियोगी क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है, ऐसे में उनके सामने अपना रिदम हासिल करने की चुनौती जरूर होगी, लेकिन फैंस चाहेंगे कि वे अच्छा प्रदर्शन करें और राजस्थान को जीत दिलाने में अपना योगदान दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।