csk vs lsg preview ipl 2026 ms dhoni will not play chennai super kings play off hope depends on match CSK जीती तो प्लेऑफ की उम्मीदें रहेंगी जिंदा, मगर LSG बिगाड़ सकती है खेल; धोनी फिर नहीं खेलेंगे, Ipl Hindi News - Hindustan

CSK जीती तो प्लेऑफ की उम्मीदें रहेंगी जिंदा, मगर LSG बिगाड़ सकती है खेल; धोनी फिर नहीं खेलेंगे

शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद पटरी पर लौटी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। शुक्रवार को उसका मुकाबला प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जॉइंट्स के साथ है। एलएसजी के लिए ये मैच तो सिर्फ प्रतिष्ठा का मुकाबला हे लेकिन सीएसके की प्लेऑफ की दावेदारी दांव पर होगी।

Thu, 14 May 2026 01:52 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share
CSK जीती तो प्लेऑफ की उम्मीदें रहेंगी जिंदा, मगर LSG बिगाड़ सकती है खेल; धोनी फिर नहीं खेलेंगे

शुरुआती मैचों में लड़खड़ाहट और लचर प्रदर्शन के बाद पटरी पर लौटी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। शुक्रवार को उसका मुकाबला प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जॉइंट्स के साथ है। एलएसजी के लिए ये मैच तो सिर्फ प्रतिष्ठा का मुकाबला हे लेकिन सीएसके की प्लेऑफ की दावेदारी दांव पर होगी। मैच से पहले ही टीम को बड़ा झटका लग चुका है। तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन को चोट की वजह से इंग्लैंड लौटना पड़ा है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। उनका लखनऊ के लिए टिकट भी बुक हुआ था लेकिन वह टीम के साथ नहीं गए।

चेन्नई ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में समय पर जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदें कायम रखी है जबकि लखनऊ की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा।

चेन्नई को अपने बाकी सारे मैच जीतने के अलावा दूसरे मैचों के नतीजे भी अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी । चेन्नई फिलहाल 11 मैचों में से छह जीतकर पांचवें स्थान पर है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लेऑफ की तगड़ी रेस के बीच CSK को झटका, स्टार पेसर चोट की वजह से इंग्लैंड लौटा

अच्छी 'फिनिशिंग' नहीं होने के कारण आलोचना झेलने वाली पांच बार की चैम्पियन चेन्नई टीम ने संजू सैमसन, उर्विल पटेल, कप्तान रूतुराज गायकवाड़ और कुछ उदीयमान खिलाड़ियों के दम पर अच्छी वापसी की।

शीर्षक्रम पर उर्विल के बेखौफ प्रदर्शन से पावरप्ले में चेन्नई का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। शुक्रवार को शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस को भी बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीच आईपीएल CSK ने नए खिलाड़ी को किया साइन, जानिए कौन हैं मैकनिल हेडली नोरोन्हा

जांघ की चोट के कारण तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन के बाहर होने से चेन्नई की गेंदबाजी कमजोर हुई है। ओवर्टन ने दस मैचों में 14 विकेट लिये और वह इस सत्र में चेन्नई की गेंदबाजी की धुरी थे।

अकील हुसैन, मुकेश चौधरी और अंशुल कम्बोज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि अफगानिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर नूर अहमद प्रभावी रहे हैं।

दूसरी ओर लखनऊ को कप्तान ऋषभ पंत के लगातार खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा। उसके गेंदबाज विरोधी टीमों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे और चेन्नई के खिलाफ पहले चरण के मैच में तो वे 203 रन बनाकर भी हार गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए और क्या करना होगा? 2 और टीमें लगभग बाहर

जोश इंगलिस, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन एक ईकाई के रूप में टीम नाकाम रही है।

टीमें:

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।

लखनऊ सुपर जॉइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मयंक यादव।

समय: मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।