CSK signs new player amid IPL 2026 who is Macneil Hadley Noronha the replacement for injured Ramakrishna Ghosh बीच आईपीएल CSK ने एक नए खिलाड़ी को किया साइन, जानिए कौन हैं मैकनिल हेडली नोरोन्हा, Ipl Hindi News - Hindustan

बीच आईपीएल CSK ने एक नए खिलाड़ी को किया साइन, जानिए कौन हैं मैकनिल हेडली नोरोन्हा

आईपीएल 2026 चल ही रहा है और इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने एक नए खिलाड़ी को साइन किया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके ने कर्नाटक के ऑल-राउंडर मैकनिल हेडली नोरोन्हा को आईपीएल 2026 के बाकी बचे हिस्से के लिए चोटिल रामकृष्ण घोष के रीप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है।

Wed, 13 May 2026 01:05 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बीच आईपीएल CSK ने एक नए खिलाड़ी को किया साइन, जानिए कौन हैं मैकनिल हेडली नोरोन्हा

आईपीएल 2026 चल ही रहा है और इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने एक नए खिलाड़ी को साइन किया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके ने कर्नाटक के ऑल-राउंडर मैकनिल हेडली नोरोन्हा को आईपीएल 2026 के बाकी बचे हिस्से के लिए चोटिल रामकृष्ण घोष के रीप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है।

28 वर्ष के रामकृष्ण घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर है और इस वजह से वह इस सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो चुके हैं। 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होम मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी। संयोग से वह उनका आईपीएल में डेब्यू मैच था और पहले ही मैच में चोट की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलोचना और दुष्प्रचार में फर्क होता है; क्यों भड़क गईं PBKS की प्रीति जिंटा?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने नोरोन्हा को साइन किए जाने की पुष्टि की है और कहा है कि फ्रेंचाइजी को अब बीसीसीआई से मंजूरी का इंतजार है। बोर्ड से फाइनल मंजूरी मिलने के बाद नोरोन्हा सीएसके स्क्वाड का हिस्सा बन जाएंगे।

कौन हैं मैकनिल हेडली नोरोन्हा?

मैकनिल हेडली नोरोन्हा एक ऑलराउंडर हैं। वह अपने पावरफुल स्ट्रोक्स के लिए भी जाने जाते हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। महाराजा ट्रॉफी 2025 में वह मंगलुरु ड्रैगन्स की खिताबी जीत के सूत्रधार थे। टूर्नामेंट में उन्होंने 13 मैचों में 253 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 148.82 का था। उन्होंने टूर्नामेंट में 19 छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में 10 विकेट भी झटके थे। नोरोन्हा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के स्क्वाड का हिस्सा थे और 3 मैच भी खेले थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्दिक अगले मैच से भी बाहर, धोनी का लखनऊ का टिकट बुक; CSK फैंस के लिए गुड न्यूज

खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही सीएसके

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। लीग चरण अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। उन्हें कॉफ इंजरी हुई थी। सीएसके के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनके अलावा स्टार बैटर आयुष म्हात्रे भी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। सीएसके ने नाथ एलिस के रीप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को जोड़ा लेकिन वह खुद चोट का शिकार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदल गया IPL 2026 का पूरा समीकरण: GT के पास 99% चांस, जानिए अन्य टीमों का हाल?

शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद संभल चुकी है CSK

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद अब संभल चुकी है। इस सीजन में शुरुआती तीन मैच हारने वाली सीएसके पिछले तीन मैचों से लगातार जीत रही है। आईपीएल पॉइंट्स टेबल में वह 12 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है। सीएसके ने अब तक 11 मैच जीते हैं, जिनमें से 6 में उसे जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।