Amid tough playoff race of IPL 2026 CSK suffers a major setback as star pacer Overton returns to England due to injury प्लेऑफ की तगड़ी रेस के बीच CSK को बड़ा झटका, स्टार पेसर जेमी ओवर्टन चोट की वजह से इंग्लैंड लौटे, Ipl Hindi News - Hindustan

प्लेऑफ की तगड़ी रेस के बीच CSK को बड़ा झटका, स्टार पेसर जेमी ओवर्टन चोट की वजह से इंग्लैंड लौटे

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के अहम पड़ाव पर तगड़ा झटका लगा है। शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाती सीएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन चोट की वजह से अपने वतन इंग्लैंड लौट चुके हैं। उनकी दाहिनी जांघ में चोट लगी है।

Thu, 14 May 2026 10:23 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
प्लेऑफ की तगड़ी रेस के बीच CSK को बड़ा झटका, स्टार पेसर जेमी ओवर्टन चोट की वजह से इंग्लैंड लौटे

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के अहम पड़ाव पर तगड़ा झटका लगा है। शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाती सीएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन चोट की वजह से अपने वतन इंग्लैंड लौट चुके हैं। उनकी दाहिनी जांघ में चोट लगी है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार की रात को सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जेमी ओवर्टन की दाहिनी जांघ में इंजर है और वह आगे की जांच और मैनेजमेंट के लिए यूके लौटेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीच आईपीएल CSK ने नए खिलाड़ी को किया साइन, जानिए कौन हैं मैकनिल हेडली नोरोन्हा
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

सीएसके अभी पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। उसने अभी तक 11 मैच खेले हैं जिनमें से 6 में उसे जीत मिली है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अभी जिंदा हैं। लीग चरण में अभी उसके 3 मैच बचे हैं और इनमें से एक भी हार से उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लग सकता है। ऐसे अहम मौके पर जेमी ओवर्टन का चोटिल होना टीम को भारी पड़ सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ये नहीं बताया है कि जेमी ओवर्टन कितने दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेंगे। क्या वह लीग स्टेज में टीम के बचे हुए 3 मैचों में से कोई खेल भी सकेंगे या इस सीजन के बाकी हिस्सों के लिए बाहर हो चुके हैं। सीएसके को शुक्रवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ खेलना है और ये तो तय है कि इस मैच में जेमी ओवर्टन नहीं दिखेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए और क्या करना होगा? 2 और टीमें लगभग बाहर

ओवर्टन ने आईपीएल 2026 में 10 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 14 विकेट हैं। वह टीम की तरफ से इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 11 मई को चेन्नई में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। मुकाबले में उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इसी से पता चलता है कि ओवर्टन की गैरमौजूदगी सीएसके के लिए कितना बड़ा झटका है।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की शुरुआत से ही खिलाड़ियों की चोट की समस्या से जूझ रही है। बुधवार को ही उसने अपने एक अन्य चोटिल गेंदबाज रामकृष्ण घोष के रीप्लेसमेंट के तौर पर कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनिल हेडली नोरोन्हा को साइन किया था। इससे पहले सीएसके ने नाथ एलिस के रीप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को जोड़ा जो खुद चोट का शिकार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहली बने IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, धोनी का रिकॉर्ड धराशायी

धाकड़ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कॉफ इंजरी से पीड़ित थे। वह आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मैच में भी वह नहीं दिखेंगे। सीएसके के प्रमुख तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं। उनके अलावा स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।