RCB को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए और क्या करना होगा? 2 और टीमें लगभग बाहर
IPL 2026 Playoffs- आरसीबी को 16 अंकों के बावजूद प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है। प्लेऑफ की रेस में अब 6 ही टीमें रह गई है। MI-LSG 2 अधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के चांसेस भी ना के बराबर है।

IPL 2026 Playoffs- आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक हो रखी है। लीग स्टेज के 13 ही मैच बाकी है, मगर अभी तक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम का नाम साफ नहीं हुआ है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16-16 अंकों तक पहुंच गई है, मगर अभी तक उन्हें प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है। टूर्नामेंट का इतिहास रहा है कि 16 अंकों तक पहुंचने वाली टीमों की जगह प्लेऑफ में पक्की होती है, मगर इस सीजन अभी तक ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। RCB vs KKR मैच के बाद अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 6 टीमों के बीच रेस है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स अधिकारिक रूप से बाहर हो गईं हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के भी चांसेस अब ना के बराबर रह गए हैं। आईए एक नजर सभी टीमों के समीकरण पर डालते हैं-
- GT के पॉइंट्स के मामले में टॉप चार में जगह बनाने की 99.7% संभावना है (संभावित टाई सहित), और उनके पहले या दूसरे स्थान पर, अकेले या संयुक्त रूप से रहने की संभावना 82.6% है। जीटी को दो मैच खेलने है और वह अधिकतम 20 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है।
- RCB के 16 अंक हो चुके हैं, उन्हें लीग स्टेज में दो और मैच खेलने हैं। उनके पॉइंट्स के आधार पर टॉप चार में जगह बनाने की 99% संभावना है और टॉप दो में रहने की 77.6% संभावना है। यहां से एक जीत उनकी प्लेऑफ की टिकट और टॉप-2 में जगह दोनों कन्फर्म कर सकती है।
- SRH के पॉइंट्स के आधार पर टॉप चार में जगह बनाने की संभावना 77% है, और उनके टॉप दो में रहने की संभावना केवल 31.4% है। उनके 2 मैच बाकी है।
- PBKS के 3 मैच बाकी है और वह अधिकतम 19 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। उनके पॉइंट्स के आधार पर टॉप चार में जगह बनाने की संभावना 63.6% है, और उनके टॉप दो में जगह बनाने की संभावना केवल 22.2% है।
- CSK के टॉप चार में जगह बनाने की संभावना 53.2% है। उनके बचे तीन मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस से है। आखिरी दो मैच कठिन है। सीएसके के टॉप दो में जगह बनाने की संभावना केवल 19% है।
- पिछले 7 में से 5 मैच हारने वाली RR के टॉप चार में जगह बनाने की संभावना 53% ही है। उनके खाते में फिलहाल 12 अंक है, उन्हें तीन मैच और खेलने हैं। उनकी टॉप-2 में जगह बनाने की संभावना केवल 15.3% है।
- आरसीबी से हारने के बाद KKR की टॉप चार में जगह बनाने की संभावनाएं घटकर केवल 2.6% रह गई हैं। अब उनका सफर इस टूर्नामेंट में लगभग-लगभग समाप्त हो गया है।
- DC के भी प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें काफी कम है। मात्र 2.7% चांसेस है कि वह टॉप-4 में पहुंचे।
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि प्लेऑफ की रेस अब 6 टीमों के बीच ही रह गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन