CSK coach Stephen Fleming defends Sanju Samson s poor form in IPL 2026 explains why the batter is struggling IPL 2026 में रनों के लिए जूझ रहे संजू सैमसन का CSK कोच फ्लेमिंग ने किया बचाव, बताया क्यों संघर्ष कर रहा बल्लेबाज, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 में रनों के लिए जूझ रहे संजू सैमसन का CSK कोच फ्लेमिंग ने किया बचाव, बताया क्यों संघर्ष कर रहा बल्लेबाज

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल 2026 में संजू सैमसन के के अब तक के खराब प्रदर्शन को खास तवज्जों नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज टीम के माहौल में ढलने की प्रक्रिया से गुजर रहा है। वह रन बनाने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए बेताब हैं।

Mon, 6 April 2026 03:28 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु, भाषा
share
IPL 2026 में रनों के लिए जूझ रहे संजू सैमसन का CSK कोच फ्लेमिंग ने किया बचाव, बताया क्यों संघर्ष कर रहा बल्लेबाज

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल 2026 में संजू सैमसन के के अब तक के खराब प्रदर्शन को खास तवज्जों नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज टीम के माहौल में ढलने की प्रक्रिया से गुजर रहा है। वह रन बनाने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए बेताब हैं।

सीएसके को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार तीसरा मैच था जिसमें सैमसन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने अब तक तीन मैच में छह, सात और नौ रन बनाए हैं।

'अभी नए माहौल में ढलने की कर रहे कोशिश'

फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जब आप किसी फ्रेंचाइजी (इस मामले में राजस्थान रॉयल्स) की तरफ से लंबे समय से खेल रहे हों तो फिर किसी नई टीम के माहौल में ढलने में समय लगता है। भले ही वह शायद काफी सहज महसूस करता हो, फिर भी अपनेपन की भावना बनी रहती है और वह इस टीम के माहौल में ढलने की प्रक्रिया से गुजर रहा है।’

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत वीर-कार्तिक शर्मा से CSK को 1 दिन में घाटे का गणित तो होश ही उड़ा देगा!

फ्लेमिंग ने कहा कि केरल का यह खिलाड़ी लय हासिल करने के लिए बेताब है।

उन्होंने कहा, ‘टीम (सीएसके) में पांच या छह बदलाव हुए हैं। मैदान से इतर कुछ काम करना बाकी है ताकि टीम के आपसी संबंध और मजबूत हो सकें। लेकिन वह टीम में बहुत अच्छे से घुल-मिल गया है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेविड के तूफान में रिकॉर्ड की बारिश, RCB vs CSK मैच में क्या-क्या हुआ स्पेशल?

संजू के लय में आने का इंतजार

फ्लेमिंग ने कहा, ‘वह रन बनाने और सीनियर खिलाड़ियों के साथ योगदान देने के लिए बेताब हैं। हमने विश्व कप में उसके प्रदर्शन में देखा कि जब वह लय में आ जाता है तो वह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए संजू को पीले रंग की जर्सी में अपना सफर तय करने में हमारी तरफ से पूरा समर्थन मिलेगा।’

फ्लेमिंग ने कहा कि आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखने की जरूरत है ताकि वे निरंतरता हासिल कर सकें। म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक बनाया था लेकिन बेंगलुरु के खिलाफ वह एक रन ही बना पाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 करोड़ी प्रशांत वीर पर CSK को हर मैच में 50 लाख घाटा, समझ से परे है रणनीति

उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम में अच्छा संतुलन है। हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हमें यह स्वीकार करना होगा कि गलतियां भी होंगी। हमारे पास माइक हसी के रूप में एक बहुत अच्छा मार्गदर्शक है, जो एक बेहतरीन बल्लेबाजी कोच हैं और खेल की अच्छी समझ रखते हैं।’

फ्लेमिंग ने कहा, 'इसलिए यह कौशल को खेल की समझ के साथ जोड़ने की कोशिश है और इसमें समय लगता है, लेकिन हम इन युवा खिलाड़ियों का स्वाभाविक खेल बरकरार रखते हुए उनका कौशल निखारने के लिए कोशिश करेंगे।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।