Bought as an all-rounder but used as specialist batter CSK loses 50 lakh rupees per match on Prashant Veer ipl 2026 ऑलराउंडर खरीदा लेकिन बोलिंग ही नहीं करा रहे! 14 करोड़ी प्रशांत वीर पर CSK को हर मैच में 50 लाख घाटा, Ipl Hindi News - Hindustan

ऑलराउंडर खरीदा लेकिन बोलिंग ही नहीं करा रहे! 14 करोड़ी प्रशांत वीर पर CSK को हर मैच में 50 लाख घाटा

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में सीएसके सबसे नीचे दसवें नंबर पर है। उसका एक फैसला किसी के भी गले नहीं उतर रहा। मिनी नीलामी में सीएसके ने ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। टीम ने अब तक उन्हें दो मैचों में खिलाया है लेकिन किसी भी मैच में उनसे एक गेंद तक नहीं कराई है।

Mon, 6 April 2026 12:48 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ऑलराउंडर खरीदा लेकिन बोलिंग ही नहीं करा रहे! 14 करोड़ी प्रशांत वीर पर CSK को हर मैच में 50 लाख घाटा

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बहुत खराब रही है। टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में सीएसके सबसे नीचे दसवें नंबर पर है। उसका एक फैसला किसी के भी गले नहीं उतर रहा। मिनी नीलामी में सीएसके ने ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। बाएं हाथ का ये युवा बल्लेबाज बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करता है लेकिन अब तक आईपीएल 2026 में वह एक भी गेंद नहीं फेंका है। सीएसके ने दो मैचों में प्रशांत वीर को खिलाया लेकिन एक भी मैच में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। इससे टीम खुद ही हर मैच में एक तरह से करीब 50 लाख रुपये बर्बाद कर रही है।

इस सीजन से आईपीएल में डेब्यू करने वाले प्रशांत वीर ने अब तक 2 मैच खेले हैं। दोनों ही मैच में सीएसके ने उनका इस्तेमाल ऑलराउंडर के बजाय एक स्पेशलिस्ट बैटर के तौर पर किया है। इन दो मैचों में उन्होंने 49 रन बनाए हैं। एक मैच में 43 रन तो एक अन्य मैच में नाबाद 6 रन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डेविड के तूफान में रिकॉर्ड की बारिश, RCB vs CSK मैच में क्या-क्या हुआ स्पेशल?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

प्रशांत वीर पर सीएसके की रणनीति से हो रहे घाटे का गणित

प्रशांत वीर पर सीएसके ने 14.2 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लीग स्टेज में हर टीम 14 मैच खेलती है। इस तरह लीग चरण के हर मैच पर सीएसके का प्रशांत वीर पर 14.2/14 करोड़ यानी 1.014 करोड़ रुपये लगा है। चूंकि प्रशांत वीर ऑलराउंडर हैं तो कह सकते हैं कि 1.014 करोड़ का आधा उनकी बल्लेबाजी और आधा उनकी गेंदबाजी के लिए है। ये राशि होती है 50.7 लाख रुपये प्रति मैच। यानी हर मैच में सीएसके का प्रशांत वीर की बल्लेबाजी पर औसतन 50.7 लाख रुपये और गेंदबाजी पर भी औसतन 50.7 लाख रुपये दांव पर लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टिम डेविड के खिलाफ CSK को 'चुभेगी' ये गलती, इस पल से पलट गई पूरे मैच की कहानी!

अब सीएसके अगर प्रशांत से गेंदबाजी ही नहीं करा रही तो इसका मतलब ये है कि वह सीधे-सीधे हर मैच में 50.7 लाख रुपये का इस्तेमाल ही नहीं कर रही। बैटिंग में अगर प्रशांत वीर चलते हैं तो 50.7 लाख रुपये के हिसाब से सीएसके के लिए पैसा वसूल परफॉर्मेंस कर देंगे, लेकिन गेंदबाजी से हो रहे घाटे का क्या? वैसे भी दो मैचों में से सिर्फ 1 में ही प्रशांत की बल्लेबाजी ठीक रही। एक मैच में तो उन्हें ज्यादा गेंद खेलने का मौका ही नहीं मिला और वह नाबाद 6 रन ही बना पाए थे।

आरसीबी का दबदबा

इससे पहले रविवार रात को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को मेजबान आरसीबी के हाथों 43 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। चेन्नई की तरफ से सरफराज खान ने 50 रन और प्रशांत वीर ने 43 रन बनाए। सिर्फ 25 गेंद में नाबाद 70 रन बनाने वाले आरसीबी के टिम डेविड प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माही नहीं तो नामुमकिन है! कुछ ऐसा ही है धोनी के बिना CSK का ट्रैक रिकॉर्ड

सीएसके पर जीत के साथ ही आरसीबी 4 अंकों और 2.5 के नेट रनरेट के साथ आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई। ऑरेंज कैप की बात करें तो फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 160 रनों के साथ अभी टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। 5 विकेट के साथ राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई के सिर पर पर्पल कैप है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।