Baby Malinga Matheesha Pathirana fully fit ahead of IPL 2026 a huge relief for KKR आईपीएल 2026 से पहले पूरी तरह फिट हुए 'बेबी मलिंगा', KKR को मिली बहुत बड़ी राहत, Ipl Hindi News - Hindustan

आईपीएल 2026 से पहले पूरी तरह फिट हुए 'बेबी मलिंगा', KKR को मिली बहुत बड़ी राहत

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी राहत मिली है। टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हुए श्रीलंका के मथीशा पथिराना अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की काबिलियत की वजह से उन्हें बेबी मलिंगा के नाम से जाना जाता है।

Fri, 20 March 2026 12:16 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आईपीएल 2026 से पहले पूरी तरह फिट हुए 'बेबी मलिंगा', KKR को मिली बहुत बड़ी राहत

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी राहत मिली है। टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हुए श्रीलंका के मथीशा पथिराना अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की काबिलियत की वजह से उन्हें बेबी मलिंगा के नाम से जाना जाता है। श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को पुष्टि की कि पथिराना फिट हैं और अब वह आईपीएल में खेल सकते हैं। श्रीलंका के इस खिलाड़ी को केकेआर ने पिछले साल दिसंबर में हुई मिनी नीलामी में 18 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था। केकेआर के एक और स्टार पेसर हर्षित राणा भी चोट की वजह से आईपीएल 2026 के ज्यादातर मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में पथिराना का फिट होना टीम के लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आया है।

श्रीलंका क्रिकेट के सेक्रटरी बंडुला दिसानायके ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि तेज गेंदबाज पथिराना ने रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 खिलाड़ी जिनकी चोट ने बढ़ाई IPL टीमों की टेंशन, 4 हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

दिसानायके ने कहा, 'जहां तक मैं जानता हूं, वह फिट हैं और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी दिया जा चुका है। इस वक्त मेरे पास इसे लेकर यही जानकारी है।'

उन्होंने आगे बताया, ‘वह रिहैब पूरा कर चुके हैं और वह फिट हैं। लेकिन वह कितने तैयार हैं इसका आंकलन तो फ्रेंचाइजी करेगी। इस वक्त हमें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जहां तक हमें पता है वो ये है कि वह फिट हैं आईपीएल में शामिल होने के लिए तैयार हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस पाक गेंदबाज ने जीती थी IPL इतिहास की पहली पर्पल कैप, क्या आप जानते हैं नाम?

मथीशा पथिराना को टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान कॉफ इंजरी हो गई थी।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से तो ये पुष्टि हो चुकी है कि पथिराना पूरी तरह फिट हो चुके हैं लेकिन वह केकेआर के स्क्वाड के साथ कब जुड़ेंगे, इस पर फ्रेंचाइजी की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। केकेआर का स्क्वाड 25 मार्च को मुंबई के लिए रवाना होगा। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से अभियान की शुरुआत करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में किसकी कप्तानी में किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट? टॉप 5 में बुमराह सेकेंड

मुंबई के खिलाफ मैच के बाद केकेआर की टीम कोलकाता वापस लौट आएगी जहां उसके अगले 3 मैच अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेलने हैं। केकेआर का दूसरा मुकाबला 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से, तीसरा मुकाबला 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स और चौथा मुकाबला 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉइंट्स से है और ये तीनों ही मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।