Which bowler has taken the most wickets under whose captaincy in IPL Jasprit Bumrah at second Spot in the Top 5 list IPL में किसकी कप्तानी में किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट? टॉप 5 लिस्ट में बुमराह से आगे स्पिनर
More
Hindi NewsफोटोखेलIPL में किसकी कप्तानी में किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट? टॉप 5 लिस्ट में बुमराह से आगे स्पिनर

IPL में किसकी कप्तानी में किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट? टॉप 5 लिस्ट में बुमराह से आगे स्पिनर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा विकेट चटाकने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में चार भारतीय हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से आगे स्पिनर युजवेंद चहल हैं।

Md.Akram Fri, 20 March 2026 11:50 AM
1/5

युजवेंद चहल

अनुभवी स्पिनर युजवेंद चहल के नाम आईपीएल में एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में रहते हुए विराट कोहली की कप्तानी में 136 शिकार किए। चहल 2014 से 2021 तक आरसीबी में थे। वह अब पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की ओर से खेलते हैं।

2/5

जसप्रीत बुमराह

लिस्ट में दूसरे नंबर पर धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। वह 2013 में आईपीएल डेब्यू से मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा हैं। बुमराह ने रोहित के नेतृत्व में 131 विकेट झटके। रोहित ने 2023 तक एमआई की कमान संभाली। मुंबई की बागडोर अब हार्दिक पांड्या के पास है।

3/5

रविंद्र जडेजा

स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में एमएस धोनी की कप्तानी में 128 विकेट लिए। वह आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। सीएसके ने जडेजा को ट्रेड डील में आरआर को दिया। जडेजा 11 सीजन सीएसके में रहे। उन्होंने आईपीएल डेब्यू 2008 में आरआर से किया था।

4/5

ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने सीएसके में धोनी की अगुवाई में 125 विकेट चटकाए। उन्होंने 2022 में आखिरी आईपीएल मैच खेला। वह 10 सीजन चेन्नई टीम का हिस्सा रहे।

5/5

रविचंद्रन अश्विन

सूची में पांचवें स्थान पर पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने सीएसके में धोनी के नेतृत्व में 100 शिकार किए। अश्विन रिटायरमेंट ले चुके हैं। वह पिछले सीजन में सीएसके का हिस्सा थे। उन्होंने 2009 में सीएसके की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था।