IPL 2026 Full List Of Injured Players 7 Injuries Have Heightened Tensions for IPL Teams 4 of them Ruled Out 7 खिलाड़ी जिनकी चोट ने बढ़ाई IPL टीमों की टेंशन, 4 हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर, Cricket Hindi News - Hindustan

7 खिलाड़ी जिनकी चोट ने बढ़ाई IPL टीमों की टेंशन, 4 हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2026 का अभी आगाज भी नहीं हुआ है, मगर खिलाड़ियों की चोट की सूची लंबी होती जा रही है। अभी तक कुल 7 खिलाड़ी चोटिल है, जिनमें से 4 तो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आईए एक नजर पूरी लिस्ट पर डालते हैं-

Fri, 20 March 2026 08:46 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
7 खिलाड़ी जिनकी चोट ने बढ़ाई IPL टीमों की टेंशन, 4 हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, मगर कई खिलाड़ियों की चोट ने फ्रेंचाइजियों की मुश्किल बढ़ाई हुई है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे चोटिल खिलाड़ियों की सूची भी बड़ी होती जा रही है। अभी तक कुल 7 खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबर है, जिनमें से 4 तो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो चुके हैं। वहीं तीन खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। आईए इन खिलाड़ियों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि किन फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों की चोट से सबसे बड़ा झटका लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की सूची में रोहित-धोनी और गंभीर के बाद ये नाम
  • हर्षित राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स): भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते IPL 2026 का पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे। उन्हें यह चोट 4 फरवरी को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच के दौरान लगी थी। बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड में वह बैसाखी के सहारे चलते दिखाई दिए थे।
  • नाथन एलिस (चेन्नई सुपर किंग्स): ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। एलिस की चोट की पुष्टि CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने गुरुवार, 19 मार्च को की। हालांकि उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।
  • सैम करन (राजस्थान रॉयल्स): RR ने पिछले साल CSK के साथ एक ट्रेड डील में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन ग्रोइन में चोट के कारण वह 2026 में इस बड़ी लीग में नहीं खेल पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में रचा गया इतिहास, पहली बार सभी 10 टीमों के साथ बना ये संयोग
  • जैक एडवर्ड्स (सनराइजर्स हैदराबाद): युवा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स, जिन्हें 2026 की नीलामी में SRH से 3 करोड़ रुपये का अपना पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट मिला था, एक अज्ञात चोट के कारण IPL 2026 का पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे।
  • पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद): ऑस्ट्रेलिया के ODI और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। वह उस चोट से उबर रहे हैं जिसके कारण उन्हें T20 विश्व कप 2026 से बाहर रहना पड़ा था। कमिंस की गैरमौजूदगी में, ईशान किशन SRH की कप्तानी करेंगे।
  • जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जिन्होंने पिछले साल RCB को अपना पहला IPL खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, IPL 2026 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। वह उस चोट से उबर रहे हैं जिसके कारण वह पिछले चार महीनों से क्रिकेट से दूर हैं।
  • लॉकी फर्ग्यूसन (पंजाब किंग्स): न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए पंजाब की इस फ्रेंचाइजी के लिए IPL 2026 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसी खबरें हैं कि वह पहले सात मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।