इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने जीती थी IPL के इतिहास की पहली पर्पल कैप, क्या आप जानते हैं नाम?
आईपीएल के पहले सीजन से ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज व सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के पहले सीजन में पर्पल कैप किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जीती थी?

‘क्रिकेट’ का त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। IPL 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे फैंस की नजरें पॉइंट्स टेबल के साथ-साथ ऑरेंज कैप व पर्पल कैप की ओर खींचने लगेगी। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और विकेट चटकाकर हर खिलाड़ी इस कैप को अपने नाम करना चाहता है। ऐसे में टूर्नामेंट के दौरान बड़ी ही रोमांचक रेस देखने को मिलती है। आईपीएल के पहले सीजन से ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज व सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के पहले सीजन में पर्पल कैप किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जीती थी?
आईपीएल के इतिहास की पहली पर्पल कैप
जी हां, आईपीएल 2008 का पहला और एकमात्र ऐसा सीजन है जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस सीजन के बाद आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बैन लग गया था।
पाकिस्तान के गेंदबाज सोहेल तनवीर उस सीजन में सबसे अधिक 22 विकेट चटकाकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे थे। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ स्पिनर शेन वॉर्न थे, जिन्होंने 19 शिकार किए थे। ये दोनों ही गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जिन्होंने पहले सीजन में खिताब पर कब्जा जमाया था।
आईपीएल 2008 में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स: सोहेल तनवीर, कामरान अकमल, यूनिस खान।
कोलकाता नाइट राइडर्स: शोएब अख्तर, उमर गुल, सलमान बट, मोहम्मद हफीज।
दिल्ली डेयरडेविल्स: शोएब मलिक, मोहम्मद आसिफ।
डेक्कन चार्जर्स: शाहिद अफरीदी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: मिस्बाह-उल-हक।
IPL के इतिहास की पहली ऑरेंज कैप किसने जीती थी?
वहीं ऑरेंज कैप की बात करें तो, आईपीएल की पहली ऑरेंज कैप ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श के सिर सजी थी। किंग्स XI पंजाब की ओर से खेलते हुए उन्होंने पहले ही सीजन में सबसे अधिक 616 रन बनाए थे। उनके अलावा गौतम गंभीर और सनथ जयसूर्या ही 500 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुए थे।





साइन इन