अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ IPL का शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल
11 गेंदों के लंबे ओवर को डालने के साथ ही अर्शदीप सिंह गेंदों के लिहाज से सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने उस अनचाहे क्लब में एंट्री मारी है, जिसमें मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा, हार्दिक पांड्या शामिल हैं।
मुल्लापुर, न्यू चंडीगढ़ के यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गुजरात टाइटंस की पारी का 20वां ओवर डालने आए अर्शदीप सिंह ने ओवर को इतना लंबा खींच दिया कि उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह की ओर से काफी अनियंत्रित गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 6 गेंदों के ओवर को 11 गेंदों का बना दिया। अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में 6 लीगल डिलेवरी डालने के अलावा 5 दिशाहीन गेंदें भी फेंकी। उन्होंने ओवर में 4 वाइड और एक नो बॉल दिया। इस तरह उन्होंने अपने ओवर को 11 गेंदों के साथ कंप्लीट किया।
11 गेंदों के लंबे ओवर को डालने के साथ ही अर्शदीप सिंह गेंदों के लिहाज से सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने उस अनचाहे क्लब में एंट्री मारी है, जिसमें मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा, हार्दिक पांड्या शामिल हैं। अर्शदीप सिंह आईपीएल में 11 गेंदों का ओवर डालने वाले 6वें गेंदबाज बन गए हैं।
आईपीएल में सबसे पहले 11 गेंदों का ओवर मोहम्मद सिराज ने साल 2023 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ डाला था। तब वे 19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए थे। इसके बाद तुषार देशपांडे ने 2023 में ही चेन्नई के मैदान में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चौथे ओवर में 11 गेंदें फेंक दी थी। साल 2025 में केकेआर के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने 13वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए 11 गेंदों का ओवर डाल दिया था। संदीप शर्मा के नाम भी यह अनाचाहा रिकॉर्ड 2025 में ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज हुआ। तब वे राजस्थान रॉयल्स की ओर से पारी का 20वां ओवर डाल रहे थे। इस शर्मनाक रिकॉर्ड की सूची में हार्दिक पांड्या भी हैं। उन्होंने 2025 के आईपीएल सीजन में जीटी के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 8वें ओवर में 11 गेंदों का ओवर डाल दिया था। और अब 2026 में यह शर्मनाक रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ है।
आईपीएल में सबसे लंबा ओवर (गेंदों के हिसाब से):
11 - मोहम्मद सिराज बनाम एमआई, बेंगलुरु, 2023 (ओवर 19वां)
11 - तुषार देशपांडे बनाम एलएसजी, चेन्नई, 2023 (ओवर चौथा)
11 - शार्दुल ठाकुर बनाम केकेआर, कोलकाता, 2025 (ओवर 13वां)
11 - संदीप शर्मा बनाम डीसी, दिल्ली, 2025 (ओवर 20वां)
11 - हार्दिक पांड्या बनाम जीटी, वानखेड़े, 2025 (ओवर आठवां)
11 - अर्शदीप सिंह बनाम जीटी, मुल्लनपुर, 2026 (ओवर 20वां)*
आज के मैच की बात करें तो न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब किंग्स ने कूपर कोनोली की दमदार पारी की मदद से 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन