GT Vs PBKS Highlight: कूपर कोनोली ने GT के मुंह से छीनी जीत, पहला मुुकाबला हारकर मायूस दिखे शुभमन गिल GT Vs PBKS Live Score ipl 2026 Punjab Kings vs Gujarat Titans 4th Match cricket commentary update scorecard - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)GT Vs PBKS Highlight: कूपर कोनोली ने GT के मुंह से छीनी जीत, पहला मुुकाबला हारकर मायूस दिखे शुभमन गिल

GT Vs PBKS Highlight: कूपर कोनोली ने GT के मुंह से छीनी जीत, पहला मुुकाबला हारकर मायूस दिखे शुभमन गिल

GT Vs PBKS Highlight: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब किंग्स ने कूपर कोनोली की दमदार पारी की मदद से 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

GT Vs PBKS Highlight: कूपर कोनोली ने GT के मुंह से छीनी जीत, पहला मुुकाबला हारकर मायूस दिखे शुभमन गिल

कूपर कोनोली

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 31 Mar 2026 11:52 PM
हमें फॉलो करें

GT Vs PBKS Highlight: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब किंग्स ने कूपर कोनोली की दमदार पारी की मदद से 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

मुल्लापुर न्यू चंडीगढ़ के यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और साई सुदर्शन 11 गेंदों में 13 रन बनाकर मार्को यान्सेन का शिकार हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने परिस्थिति को संभालने की कोशिश की। हालांकि, युजवेंद्र चहल ने गिल को ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिकने दिया और वे 27 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोस बटलर को भी चहल ने ज्यादा देर नहीं टिकने दिया और वे भी 33 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। बटलर से पहले ग्लेन फिलिप्स को विजय कुमार वैशाक ने पवलियन भेजा। वैशाक ने शानदार गेदंबाज करते हुए वाशिंगटन सुंदर और शाहरूख खान को क्रमश: 18 और 4 रनों के निजी स्कोर पर पवेलेयिन भेजा। पंजाब किंग्स की ओर से चहल ने दो, वैशक ने 3 और मार्को यान्सेन ने एक विकेट हासिल किया।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य को कगिसो रबाडा ने उनके 8 गेंदों में 7 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। प्रियांश आर्य के आउट होने के बाद प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली ने स्थिति को संभाला और 49 गेंदो में 76 रनों की साझेदारी के साथ टीम के स्कोर को 83 रन पर पहुंचा दिया, तभी प्रभसिमरन सिंह राशिद खान की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट होते गए। इसके बाद पंजाब किंग्स के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पहले श्रेयस अय्यर 110 के टीम स्कोर पर आउट हुए उसके बाद 113 के कुल योग पर निहाल बढेरा भी चलते बने। शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस भी ज्यादा देर नहीं टिके और 118 के टीम योग पर आउट हो गए। टीम के 6 विकेट गिरने के बाद मार्को यान्सेन ने कूपर कोनोली के साथ मिलकर 26 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन वे भी 144 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद जेवियर बार्टलेट ने दमदार छक्का लगाते हुए कूपर कोनोली के साथ मैच फिनिश करने में मदद की और पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में इस लक्ष्य को 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पंजाब किंग्स की ओर से कूपर कोनोली ने सर्वधिक 44 गेंदों में 72 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों में 37 रनों की सधी हई पारी खेली। अय्यर ने 11 गेंदों में 18 रन बनाए। बार्टलेट और मार्को यान्सेन ने महत्वपूर्ण 9 और 11 रन जोड़े। इन सब बल्लेबाजों की मदद से पंजाब किंग्स स्कोर को चेज करने में सफल रही। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। कागिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिले।

पंजाब ने इस जीत के साथ दो अंक हासिल किए हैं और 19वें सीजन की शानदार शुरुआत की है।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया।

PBKS Score: 165/7 (19.1 ओवर)

GT Score: 162/6 (20 ओवर)

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

31 Mar 2026, 11:46:29 PM IST

GT Vs PBKS Highlight: पंजाब किंग्स ने जीटी को 3 विकेट से हराया

GT Vs PBKS Highlight: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब किंग्स ने कूपर कोनोली की दमदार पारी की मदद से 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।

31 Mar 2026, 11:13:53 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: अशोक ने मार्को यान्सेन को भेजा पवेलियन

मार्को यान्सेन को डेब्यू कर रहे गेंदबाज अशोक ने पवेलियन भेज दिया है। पंजाब का स्कोर 144 रन 7 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। 14 गेंदों में 19 रनों की दरकार है।

31 Mar 2026, 11:09:52 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: पंजाब को 18 गेंदों में 21 रनों की जरूरत

मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 3 ओवर में 21 रनों की दरकार है। उसके पास चार विकेट शेष है। 17 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 142 रन बना लिए हैं।

31 Mar 2026, 11:00:30 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: कानोली ने खेली अर्धशतकीय पारी

पंजाब के लगातार गिरते विकेटों के बीच कूपर कोनोली ने अर्धशतकीय पारी खेली है। वे 54 रन बनाकर 35 गेंदों में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका साथ मार्को यान्सेन दे रहे हैं। टीम का स्कोर 126 रन 6 विकेट के नुकसान पर है। 15.4 ओवर हो चुके हैं।

31 Mar 2026, 10:57:20 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: मुश्किल में पंजाब किंग्स, गिरा छठवां विकेट

मार्कस स्टोइनिस भी आउट हो चुके हैं। उन्हें कृष्णा ने पवेलियन भेजा। पंजाब किंग्स अब मुश्किल में नजर आ रही है।

31 Mar 2026, 10:54:33 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: रोमांचक स्थिति में पहुंचा मैच

एक समय तक पंजाब किंग्स के लिए आसान सी दिख रही जीत, अब मुश्किल नजर आ रही है। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। टीम ने 118 रनों के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए हैं। श्रेयस अय्यर और निहाल बढेरा के बाद अब शशांक सिंह भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। हालांकि, कूपर कॉनोली मैदान पर बने हुए हैं। उनका साथ देने मार्कस स्टोइनिस आए हैं।

31 Mar 2026, 10:47:19 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: पंजाब ने खोया चौथा विकेट, अय्यर के बाद बढेरा लौटे पवेलियन

पंजाब किंग्स का चौथा विकेट भी पवेलियन जा चुका है। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। निहाल बढेरा को तीन रन के निजी स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करा दिया है।

31 Mar 2026, 10:42:52 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: पंजाब ने खोया अय्यर का विकेट

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने 18 के स्कोर पर पवेलियन भेजा है। पंजाब के लिए कप्तान का विकेट एक बड़ा झटका है। हालांकि, टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है।

31 Mar 2026, 10:33:47 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स का स्कोर 100 के पार

163 रनों के लक्ष्य के जबाव में पंजाब किंग्स काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। टीम ने 12 वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं और वह जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है।

31 Mar 2026, 10:09:48 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: पावर प्ले के बाद अच्छी स्थिति में पंजाब किंग्स

प्रियांश आर्या के रूप में शुरुआती झटका लगने के बाद अब पंजाब किंग्स संभलती हुई नजर आ रही है। टीन ने पावर-प्ले की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। कूपर कॉलोनी और प्रभसिमरन सिंह अच्छी लय में दिख रहे हैं।

31 Mar 2026, 09:50:28 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को पहला झटका लग चुका है। युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेज दिया है। वे 8 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम का स्कोर 2 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन है।

31 Mar 2026, 09:38:56 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: शानदार रही पंजाब किंग्स की गेंदबाजी

GT Vs PBKS Live Score: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए हैं और 163 का लक्ष्य दिया है। पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए और विजय कुमार वैशाक ने 3 विकेट चटकाए। सधी हुई गेंदबाजी के कारण जीटी की टीम अच्छी पिच पर बहुत बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी है। अब गेंदबाजों के सामने चुनौती होगी कि वे पंजाब की धाकड़ गेंदबाजी के सामने इस लक्ष्य को कैसे डिफेंड कर पाते हैं।

31 Mar 2026, 09:36:02 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: जीटी ने दिया पंजाब को 163 रनों का लक्ष्य

GT Vs PBKS Live Score: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए हैं और 163 का लक्ष्य दिया है।

31 Mar 2026, 09:01:36 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: 17 के बाद जीटी का स्कोर 132 रन 4 विकेट

17 ओवर की समाप्ति पर जीटी ने 132 रन चार विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। पंजाब की ओर से चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने गिल और बटलर को पवेलियन भेजा है। वाशिंगटन सुंदर और शाहरुख खान बीच मैदान पर बैटिंग करते नजर आ रहे हैं।

31 Mar 2026, 08:55:02 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: जीटी का गिरा चौथा विकेट, बटलर लौटे पवेलियन

गुजरात जायंट्स ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। बटलर 33 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन चले गए हैं। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन भेजा है। टीम का स्कोर 15.3 ओवर के बाद 129 रन तीन विकेट के नुकसान पर है।

31 Mar 2026, 08:49:30 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: 15 ओपर में जीटी का स्कोर 128 रन 3 विकेट

15 ओवर की समाप्ति पर गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 30 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 5 गेंदों में 7 रन बनाए हैं। पांच ओवर का खेल है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों बल्लेबाज टीम को कहां तक ले जा पाते हैं।

31 Mar 2026, 08:43:33 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: जीटी का गिरा तीसरा विकेट

जीटी का तीसरा विकेट गिर चुका है। विजय कुमार वैशक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेज दिया है। फिलिप्स मिडऑन पर कैच आउट हुए। उन्होंने 17 गेंदों में 25 रन बनाए। टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन है। पारी का 15वां ओवर फेका जा रहा है।

31 Mar 2026, 08:32:20 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: जीटी का स्कोर 100 के पार

GT Vs PBKS Live Score: गुजरात का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। ग्लेन फिलिप्स और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।

31 Mar 2026, 08:21:08 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: शुभमन गिल को चहल ने भेजा पवेलियन

गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान का विकेट खो दिया है। शुभमन गिल को यूजी चहल ने कूपर कोलोनी के हाथो कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया है। गिल ने 27 गेंदों में 39 रनों की धीमी लेकिन सधी हुई पारी खेली।

31 Mar 2026, 08:12:15 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: 10 के रन रेट रन बनाती हुई जीटी

राजस्थान रॉयल्स ने 8 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 22 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ जोस बटलर 16 गेंदों में 22 रन बनाकर दे रहे हैं।

31 Mar 2026, 08:02:15 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: पावर-प्ले में जीटी की सधी हुई शुरुआत

पावर प्ले में गुजरात टाइटंस ने सधी हुई शुरुआत की है। 6 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 54 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल अच्छी लय में दिख रहे हैं, वहीं उनका साथ जोस बटलर दे रहे हैं। साई सुदर्शन 13 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

31 Mar 2026, 07:52:19 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मार्को यान्सेन ने साई सुदर्शन को पलेलियन भेज दिया है। साई ने 11 गेंदों में 13 रन बनाए। वे यान्सेन की गेंद पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट हुए। जीटी के लिए यह एक बड़ा झटका है।

31 Mar 2026, 07:42:27 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: पंजाब के खिलाफ जीटी की तेज शुरुआत

GT Vs PBKS Live Score: पंजाब किग्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने तेज शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन अच्छी लय में दिख रहे हैं। टीम ने 2 ओवर की समाप्ति पर 23 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के बना लिए हैं।

31 Mar 2026, 07:11:15 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज

31 Mar 2026, 07:05:30 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

GT Vs PBKS Live Score: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

31 Mar 2026, 06:51:25 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की संभावना

यह स्टेडियम शानदार है और बीच तक पूरी तरह से कालीन की तरह बिछी हुई है। स्क्वायर बाउंड्री 64 मीटर और 70 मीटर की हैं। स्ट्रेट बाउंड्री 74 मीटर की है। यह एक बेहद खूबसूरत मैदान है और आउटफील्ड शानदार दिखती है। पिच अच्छी दिखती है, सफेद घास के नीचे थोड़ी सूखी सी लगती है, लेकिन यह एकदम सख्त है। मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा स्पिन होगी, और मुझे नहीं लगता कि पहले बल्लेबाजी करने या दूसरी बल्लेबाजी करने से परिस्थितियों में कोई बदलाव आएगा। मुझे लगता है कि यह एक हाई-स्कोरिंग विकेट है, जिस पर 200 से अधिक रन बन सकते हैं। इस पिच पर दो मैच खेले जा चुके हैं और पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 217 रहा है। पिछले कुछ दिनों से जब खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे, तब ज्यादा ओस नहीं पड़ी है, मुझे नहीं लगता कि टॉस से कोई खास फर्क पड़ेगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चुन सकता है, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें भी जीती हैं। पॉमी मबांगवा और माइकल क्लार्क ने अपनी पिच रिपोर्ट में कहा है कि टॉस से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

31 Mar 2026, 06:09:37 PM IST

संतुलित है गुजरात टाइटंस की टीम

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस है, जिनके पास खेल को नियंत्रित करने की अद्भुत क्षमता है। गिल के साथ टीम में जोस बटलर, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। दूसरी तरफ, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए तैयार है।

31 Mar 2026, 05:33:27 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: गुजरात टाइटंस (GT) स्क्वॉड:

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा।

31 Mar 2026, 05:02:08 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स (PBKS) स्क्वॉड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन ड्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार वैशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।

31 Mar 2026, 04:30:55 PM IST

GT Vs PBKS Live Score: गिल और अय्यर की टीमों के बीच होगी भिड़ंत

GT Vs PBKS Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज का मैच पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। मुकाबला साढ़े सात बजे से शुरू होगा। सात बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए बीच मैदान पर होंगे। यह मैच मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।