CSK को IPL में सबसे ज्यादा बार हराने वाली संयुक्त रूप से दूसरी टीम बनी RR, पहले नंबर पर कौन? RCB भी टॉप-5 में
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा बार हराने वाली संयुक्त रूप से दूसरी टीम राजस्थान रॉयल्स है। क्या आप जानते हैं लिस्ट में पहले नंबर पर कौन सी टीम है। टॉप-5 में आरसीबी का भी नाम है। पूरी रिपोर्ट में जानिए सीएसके को सबसे ज्यादा किन टीमों ने हराया।

सोमवार को गुवाहटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मैच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को बुरी तरह से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ और सीएसके की पूरी टीम 127 रनों के मामूली से स्कोर पर सिमट गई। 128 रनों के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के 15 गेंदों में तूफानी शतक की बदौलत 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स सीएसके को सबसे ज्यादा बार हराने वाली संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन गई है। इस सूची में पहले नंबर पर मुंबई इंडियंस है। टॉप-5 में आरसीबी का भी नाम शामिल है।
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा बार हराने का कारनामा मुंबई इंडियंस ने किया है। मुंबई की टीम ने येलो आर्मी को अब तक कुल 21 बार शिकस्त दी है। सूची में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों टीमों ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 16-16 बार शिकस्त दी है। सूची में तीसरे नंबर पर अपने स्टारडम और फैन बेस के लिए जानी जाने वाली डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का नाम है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स को अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 17 बार शिकस्त दी है। सूची में चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने महेंद्र सिंह धोनी के स्टारडम वाली टीम को 12 मरतबा पटखनी दी है। इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें स्थान पर है। तीन बार की चैंपियन टीम ने पीली जर्सी वाली सीएसके की टीम को 11 बार शिकस्त दी है।
आईपीएल में सीएसके को सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीमें
- मुंबई इंडियंस- 21 बार
2. पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स- 16-16 बार
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू-13 बार
4. दिल्ली कैपिटल्स-12 बार
5. कोलकाता नाइट राइडर्स-11 बार
बता दें कि आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने बहुत खराब प्रदर्शन किया था और वह पॉइंट्स टेबल पर 10वें नंबर पर फिनिश हुई थी। उन्होंने अपना खराब प्रदर्शन 2026 के आईपीएल सीजन में भी जारी रखा है और उसी से शुरुआत की है। धाकड़ बल्लेबाजों से भरी चेन्नई सुपर किंग्स का अपने पहले ही मैच में जब दूसरी टीमें 200 से अधिक का स्कोर बना रही हों, 127 पर सिमट जाना चिंता का सबब होना चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं, हालांकि, संजू सैसमन और गायकवाड़ ने भी कुछ खास प्रभाव नहीं डाला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन