Teams that chased 120 plus targets the fastest in IPL RR reached fourth place know who is on top IPL में सबसे तेज 120+ का टारगेट चेज करने वाली टीमें, RR चौथे नंबर पर पहुंची, जानिए टॉप पर कौन?, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL में सबसे तेज 120+ का टारगेट चेज करने वाली टीमें, RR चौथे नंबर पर पहुंची, जानिए टॉप पर कौन?

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में सबसे तेज 120 से अधिक का टारगेट चेज करने वाली टीमों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में यह खास उपलब्धि हासिल की।

Tue, 31 March 2026 08:24 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL में सबसे तेज 120+ का टारगेट चेज करने वाली टीमें, RR चौथे नंबर पर पहुंची, जानिए टॉप पर कौन?

सोमवार को गुवाहटी के बारसापारा स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था। 47 गेंदें शेष रहते हुए राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से पटखनी दी। यह गुलाबी जर्सी वाली टीम की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत है। इतना ही नहीं, इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में सबसे तेज 120 से अधिक का टारगेट चेज करने वाली टीमों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में यह खास उपलब्धि हासिल की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSK को IPL में सबसे ज्यादा बार हराने वाली दूसरी टीम बनी RR, पहले नंबर पर कौन?

आईपीएल में सबसे तेज 120 से अधिक का टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के पास है। इस टीम ने साल 2024 के आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा दिए गए 166 रनों के लक्ष्य को 9.4 ओवर में ही चेज कर दिया था और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। उस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 75 रन और ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में 89 रन की पारी खेली थी और लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। इस सूची में दूसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है, जिसने साल 2018 में केकेआर के खिलाफ कोलकाता में खेले गए मुकाबले में 125 रनों के लक्ष्य को 11.1 ओवर में ही चेज कर दिया था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 सीजन से अपने IPL ओपनिंग मैच में संजू उगल रहे थे आग, CSK में आते ही हुए फुस्स

सबसे तेज 120 से अधिक का टारगेट चेज करने वाली टीमों में तीसरे स्थान पर डेक्कन चार्जर्स का नाम है, जिसने साल 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 155 रनों के लक्ष्य को 12 ओवर की समाप्ति पर हासिल कर लिया था। इस सूची में अब चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम आ गई है। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की युवा टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार करते हुए 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़े शॉट्स खेलने के लिए प्रेरित करते हैं, वैभव ने अपनी पारी का क्रेडिट किसे दिया

आईपीएल में सबसे तेज 120+ का स्कोर चेज करने वाली टीमें

9.4- एसआरएच बनाम एलएसजी, हैदराबाद, 2024 (166 रनों का लक्ष्य)

11.1 किंग्स 11 पंजाब बनाम केकेआर, कोलकाता, 2018 (125 रनों का लक्ष्य)

12.0 डेक्कन चार्जर्स बनाम मुंबई इंडियंस, डी वाई पाटिल, 2008 (155 रनों का लक्ष्य)

12.1 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहटी, 2026 (128 रनों का लक्ष्य)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।