Gurindervir Singh created history set a national record by completing 100m race in just 10.9 seconds गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, 100 मीटर रेस को 10.9 सेकंड में पूरा करके बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, Sports Hindi News - Hindustan
More

गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, 100 मीटर रेस को 10.9 सेकंड में पूरा करके बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में आयोजित 2026 राष्ट्रीय फेडरेशन कप में एथलेटिक्स के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने आज के दिन इतिहास रचते हुए 100 मीटर दौड़ में सनसनीखेज नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 100 मीटर की रेस को केवल 10.09 सेकंड में ही पूरा कर लिया है।

Sat, 23 May 2026 09:09 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, 100 मीटर रेस को 10.9 सेकंड में पूरा करके बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में आयोजित 2026 राष्ट्रीय फेडरेशन कप में एथलेटिक्स के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने आज के दिन इतिहास रचते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सिंह ने 100 मीटर दौड़ में सनसनीखेज नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 100 मीटर की रेस को केवल 10.09 सेकंड में ही पूरा कर लिया और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। वह इतनी स्पी़ड से 100 मीटर की रेस पूरी करने वाले पहले भारतीय धावक बने हैं। इस शानदार रिकॉर्डतोड़ तूफानी रेस के साथ उन्होंने एशियाई गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गुरिंदरवीर सिंह ने फेडरेशन कप 2026 के फाइनल में सनसनीखेज 10.09 सेकंड का समय निकालकर भारतीय 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड को आधिकारिक तौर पर तोड़ दिया है। इस ऐतिहासिक दौड़ ने उन्हें इतिहास का सबसे तेज भारतीय पुरुष धावक बना दिया है और यह पहली बार है जब किसी भारतीय धावक ने 10.10 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: जोश इंग्लिश ने जड़ी तेज फिफ्टी, लखनऊ बड़े स्कोर की ओर अग्रसर

रांची में पिछले 24 घंटे नाटकीय रहे

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में गुरिंदरवीर और अनिमेष कुजूर के बीच रोमांचक प्रतिद्वंद्विता में सिर्फ दो दिनों में तीन बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटा। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में गुरिंदरवीर ने पहली हीट में 10.17 सेकंड का समय निकालकर कुजूर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके सिर्फ 10 मिनट बाद अनिमेष कुजूर ने अगली हीट में 10.15 सेकंड का शानदार समय निकालकर इसे वापस अपने नाम कर लिया। फाइनल शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में गुरिंदरवीर ने 10.09 सेकंड की दौड़ से प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया। कुजूर 10.20 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे और प्रणव प्रमोद ने 10.29 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी सहित IPL 2026 में अब तक 9 खिलाड़ी हो चुके हैं नर्वस 90s का शिकार

2026 फेडरेशन कप 100 मीटर फाइनल परिणाम:

प्रथम- गुरिंदरवीर सिंह, रिलायंस फाउंडेशन, 10.09 (नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड)

द्वितीय- अनिमेष कुजूर, ओडिशा, 10.20

तृतीय- प्रणव प्रमोद, 10.29

इस प्रदर्शन के साथ गुरिंदरवीर ने आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए आत्मविश्वास से अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय स्प्रिंटिंग ने वास्तव में गति के एक नए युग में प्रवेश कर लिया है। इस खास उपलब्धि के साथ गुरिदंरवीर सिंह ने भारत में अपना एक नया नाम कमाया है। साथ ही अब वे विश्व की बड़ी प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे और देश का नाम रोशन करने का मौका है। यह एक वाकई बड़ा रिकॉर्ड है और उनके आत्मविश्वास को बहुत हद तक बढ़ाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH के खिलाफ ये 5 खिलाड़ी नहीं दिखाते दम तो टॉप-2 में क्वालीफाई नहीं कर पाती RCB

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।