LSG Vs PBKS Highlights:कौन जीता कल का मैच? पॉइंट्स टेबल पर कहां पहुंची PBKS? 4 टीमें एलिमिनेट, ऑरेंज-पर्पल कैप किसके सिर
आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस पूरे मैच में क्या-क्या हुआ, ऑरेंज कैप-पर्पल कैप किसके सिर पर है और पॉइंट्स टेबल पर किस टीम की स्थिति कहां हैं पूरा इस रिपोर्ट में जानिए।

आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ के भारत रत्न से अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से विशाल जीत दर्ज की और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों में शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
जोश इंग्लिस और बड़ोनी ने लखनऊ को 196 रन तक पहुंचाया
शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। वहीं, निकोलस पूरन ने भी 7 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ दो रन ही बनाए। हालांकि, इसके बाद जोश इंग्लिस और आयुष बडोनी ने बेहतरीन पारियां खेलीं और टीम को मजबूत स्थिति प्रदान करने का प्रयास किया। जोश इंग्लिश ने 44 गेदों में 72 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और दो छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 153.64 का था। वहीं आयुष बडोनी ने 18 गेंद में 43 रनों के ताबड़तोड़ पानी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 238.89 का था। ऋषभ पंत आज के मैच में धीमी बल्लेबाजी करते नजर आए और उन्होंने 22 गेंद में सिर्फ 26 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल थे। स्ट्राइक रेट 118.118 का था। अब्दुल समद ने भी अंत में अच्छी पारी खेली और 20 गेंद में 37 रन बनाए, उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जुड़े और 185 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। मुकुल चौधरी तीन गेंद के सामना करते हुए सिर्फ एक रन बना सके, वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने 5 गेंद में पांच रनों की पारी खेली। इस तरह से लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 196 रन ही बना सकी।
अर्शदीप को छोड़कर अच्छी रही पंजाब किंग्स की गेंदबाजी
इस मैच में पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह खासे महंगे साबित हुए, जिन्होंने तीन ओवर में 52 खर्चे और कोई विकेट हाथ नहीं लगा। उन्होंने चार वाइड गेंदें भी फेंकी और उनका इकोनॉमी रेट 17.3 का रहा। वहीं, अजमतउल्लाह उमरजई ने तीन ओवर में 29 रन दिए और एक विकेट लिया। इन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। मार्को जॉनसन ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए जबकि, युजवेंद्र चहल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन लेकर दो विकेट हासिल किए। विजय कुमार बैशक ने तीन ओवर की गेंदबाजी करते हुए 26 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं प्राप्त हुआ। शशांक सिंह ने भी तीन ओवर आज के मैच में डाले जिसमें उन्होंने 29 रन दिए और एक विकेट हासिल किया।
श्रेयस अय्यर के शतक और प्रभ की फिफ्टी ने जिताया मैच
197 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और प्रियांश आर्य बिना खाता खोले एक बार फिर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कूपर कॉनोली ने भी 10 गेंद में 18 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके शामिल थे और पर पेवेलियन लौट गए। 22 रनों के स्कोर पर पंजाब किंग्स ने अपने दो विकेट खो दिए थे, हालांकि इसके बाद कप्तान )श्रेयस अय्यर और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने जिम्मेदारी को संभाला और बेहतरीन पारियां खेलीं। एक तरफ जहां कप्तान श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदं में 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से 198.4 के स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए, वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंद में 69 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 176.2 का था। अंत में सुयांश शेडगे ने 7 गेंद में नौ रन बनाए और पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में ही 200 रन बनाकर तीन विकेट के नुकसान पर 7 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया।
ऐसी रही लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी
लखनऊ लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की आज के मैच में जोरदार पिटाई हुई। एक तरफ जहां मोहम्मद शमी ने चार ओवर में 45 रन खर्च करते हुए दो विकेट हासिल किया, वहीं प्रिंस यादव ने तीन ओवर में 32 रन दिए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। मोहसिन खान ने चार ओवर में 48 रन खर्च कर दिए। दिग्वेश सिंह राठी ने तीन ओवर में 39 रन खर्चे, जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने चार ओवर में 36 रन दिए और एक विकेट हस लिया। वह काफी किफायती रहे।
श्रेयस अय्यर को दिया गया प्लेयर ऑफ द मैच
आज के मैच में शतकीय पारी खेलने और टीम को मैच जिताने के कारण पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवार्ड को लेते वक्त हुए काफी खुश नजर आए और उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अपने भावनाएं व्यक्ति कीं। उन्होंने 51 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली।
पंजाब किंग्स टॉप-4 में पहुंची
आज के मैच में जीत के साथ पंजाब किंग्स 14 मैचों में 7 जीत और छह हार और एक रद्द मैच के साथ कुल 15 अंक हासिल कर लिए हैं और उनका रन रेट भी शानदार है। इसके साथ वे पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अब बस पंजाब किंग्स को यह उम्मीद करनी है कि राजस्थान रॉयल्स कल अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार जाए। वहीं, केकेआर अपना मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कम अंतर से जीते।
पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति
पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 अंक और बेहतर रन रेट, गुजरात टाइटंस 18 अंक लेकिन आरसीबी से कम बेहतर रन रेट और सनराइजर्स हैदराबाद 18 अंक लेकिन आरसीबी और जीटी से कम रन रेट के कारण क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पंजाब किंग्स इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स अभी पॉइंट्स टेबल में 13 मैचों में 7 जीत और छह हार के साथ 14 अंकल लेकर पांचवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के भी 13 मैचों में 6 जीत और छह हार और एक रद्द मैच के साथ 13 अंक है और सातवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सीजन लगभग समाप्त हो चुका है और चारों टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं।
ऑरेंज कैप- पर्पल कैप
ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन अभी टॉपर बने हुए हैं और उन्होंने 14 माचो के 14 पारियों में 638 रन 49.608 की औसत और 157.92 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं इस दौरान उन्होंने 62 चौके और 29 छक्के भी जड़े हैं। पर्पल कैप की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 14 मैचों में 55 ओवर डालते हुए कुल 24 विकेट 18.50 की औसत से हासिल किए हैं और वह इस सूची में पहले स्थान पर हैं। यानी पर्पल कैप उनके ही सिर पर सजी हुई है, हालांकि रबाडा के भी 24 विकेट है लेकिन उनका औसत भुवनेश्वर कुमार से ज्यादा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन