LSG Vs PBKS: पंजाब किंग्स ने LSG को 7 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने ठोकी सेंचुरी LSG Vs PBKS LIVE Score ipl 2026 Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Commentary live score update - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)LSG Vs PBKS: पंजाब किंग्स ने LSG को 7 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने ठोकी सेंचुरी

LSG Vs PBKS: पंजाब किंग्स ने LSG को 7 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने ठोकी सेंचुरी

LSG Vs PBKS: IPL 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 197 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे अय्यर के शतक और प्रभसिमरन की फिफ्टी की मदद से पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में ही हासिल कर लिया।

LSG Vs PBKS: पंजाब किंग्स ने LSG को 7 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने ठोकी सेंचुरी

श्रेयस अय्यर

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 23 May 2026 11:21 PM
हमें फॉलो करें

LSG Vs PBKS: IPL 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 197 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे अय्यर के शतक और प्रभसिमरन की फिफ्टी की मदद से पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में ही हासिल कर लिया।

शनिवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मिचेल मार्श की अनुपस्थिति में बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि, जोश इंग्सिस ने 44 गेंदों में 72 रन की पारी खेली, पंत और अन्य बल्लेबाजी ने अच्छी बल्लेबाजी की जिसकी मदद से टीम का स्कोर 196 रन 20 ओवर में हो गया।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने अच्छी शुरुआत नहीं दी और पहले दो विकेट 22 रन के भीतर ही आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने पारी को संभाला और एक ने अर्धशतकीय तो दूसरे ने शतकीय पारी खेली। अय्यर ने 51 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, वहीं प्रभसिमरन ने 69 रन बनाए। अय्यर ने अंत में छक्का मारकर स्कोर फिनिश किया और अपना शतक भी पूरा किया। 18 ओवर में पंजाब किंग्स ने 197 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया।

PBKS- 200/3 (18)

LSG- 196/6 (20 ओवर)

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स के अब 14 मैचों में 7 जीत और 6 हार और 1 रद्द मैच के साथ कुल 15 अंक हो गए हैं और उसका रन रेट भी बेहतर है। उसे इंतजार इस बात का करना है कि राजस्थान रॉयल्स अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से हार जाए।

मैच के पहले की स्थितियां

LSG से जीती तो PBKS के क्वालीफाई करने के चांस ( how PBKS Qualify for playoffs)

IPL 2026 POINTS TABLE: पंजाब किंग्स के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, वहीं लखनऊ के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। अगर आज के मैच में पंजाब किंग्स जीतती है तो उसके 15 अंक होंगे और वह राजस्थान रॉयल्स के हारने के केस में प्लेऑफ्स में पहुंच सकती है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स आज के मैच में जीत हासिल करके खुद को पॉइंट्स टेबल के गर्त यानी 10वें स्थान से निकलकर 9वें स्थान पर लाना चाहिए।

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से पंजाब ने 4 में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ को 3 मैचों में जीत मिली है। इकाना में पंजाब किंग्स ने लखनऊ को दो बार हराया है, जबकि एक बार लखनऊ इस मैदान पर जीती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ( what is the playing xi of pbks and lsg team today match)

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी, एडेन मार्कराम, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी। नमन तिवारी, आवेश खान।

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, मार्को जानसन, मिशेल ओवेन, विजयकुमार विशक। यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निशाद

23 May 2026, 11:14:17 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया

LSG Vs PBKS: IPL 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 197 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे अय्यर के शतक और प्रभसिमरन की फिफ्टी की मदद से पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में ही हासिल कर लिया।

23 May 2026, 10:39:26 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर

13 ओवर की समाप्ति पर पंजाब किंग्स का स्कोर 139 रन 2 विकेट के नुकसान पर हो गया है। टीम जीत की ओर अग्रसर है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ने फिफ्टी जड़ दी है।

23 May 2026, 10:23:10 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स का स्कोर 9 ओवर के बाद

9 ओवर में पंजाब किंग्स का स्कोर 100 रन के करीब 94 रन हो गया है और श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह अच्छी लय में दिख रहे हैं और चौके छक्के लगा रहे हैं। पंजाब किंग्स को यह मैच जीतना अनिवार्य है और उसे जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य मिला हुआ है।

23 May 2026, 10:07:05 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: पावरप्ले में पंजाब किंग्स का स्कोर

पंजाब किंग्स ने 6 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर हैं।

23 May 2026, 09:51:47 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने खोया अपना दूसरा विकेट

प्रियांश आर्या के बाद अब कूपर कोनोली भी चलते बने हैं। टीम का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति पर 30 रन दो विकेट के नुकसान पर है। कप्तान श्रेयस अय्यर की एंट्री हो चुकी है।

23 May 2026, 09:41:19 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने खोया अपना पहला विकेट

पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत हई है। प्रियांश आर्या एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। 0.5 ओवर में टीम का स्कोर 10 रन एक विकेट के नुकसान पर है।

23 May 2026, 09:22:35 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: लखनऊ ने पंजाब को दिया 197 रनों का लक्ष्य

LSG Vs PBKS LIVE Score: IPL 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। जोश इंग्लिश ने इस मैच में ताबड़तोड़ 44 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली है।

23 May 2026, 09:04:46 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: लखनऊ की टीम 200 बनाने की ओर अग्रसर

जोश इंग्लिस 44 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर फिलहाल 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रनों के पार हो गया है। लखनऊ की टीम 200 की ओर अग्रसर है।

23 May 2026, 08:23:37 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: 9 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर

9.1 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 88 रन दो विकेट के नुकसान पर है। एलएसजी के दो बल्लेबाज कप्तान ऋषभ पंत और जोश इंग्लिस क्रीज पर बने हुए हैं।

23 May 2026, 08:04:23 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: 6 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर

6 ओवर की समाप्ति पर लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 66 रन दो विकेट के नुकसान पर है। आज के मैच में अच्छी शुरुआत ना मिलने पर भी टीम अब अच्छी लय पकड़ रही है। आयुष बडोनी जोश इंग्लिस का साथ दे रहे हैं।

23 May 2026, 07:59:11 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: लखनऊ ने खो दिए दो विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 5 ओवर की समाप्ति पर 42 रन दो विकेट के नुकसान पर है। अर्शिन कुलकर्णी और निकोलस पूरन आउट हो चुके हैं, जबकि आयुष बडोनी और जोश इंग्लिस बल्लेबाजी कर रहे हैं।

23 May 2026, 07:05:12 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

LSG Vs PBKS LIVE Score: IPL 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

23 May 2026, 06:44:33 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: मिशेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी, एडेन मार्कराम, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी। नमन तिवारी, आवेश खान।

23 May 2026, 06:05:42 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: ऐसा है पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, मार्को जानसन, मिशेल ओवेन, विजयकुमार विशक। यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निशाद

23 May 2026, 05:35:19 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 12

संभावित प्लेइंग 12: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।

संभावित प्लेइंग 12: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/विजयकुमार वैशाक।

23 May 2026, 04:54:07 PM IST

LSG Vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो का मैच आज

LSG Vs PBKS LIVE Score: IPL 2026 में आज Lucknow Super Giants vs Punjab Kings के बीच करो या मरो का मैच खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट का 55वां मैच है, जो लखनऊ इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच 7:30 बजे शुरू होगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।