Virat Kohli Creates History Becomes Most Capped IPL Player Breaks Record Shared With ms Dhoni and Rohit sharma विराट कोहली बने IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, रोहित-धोनी का रिकॉर्ड धराशायी, Ipl Hindi News - Hindustan

विराट कोहली बने IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, रोहित-धोनी का रिकॉर्ड धराशायी

विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 278 आईपीएल मैच खेले हैं।

Wed, 13 May 2026 10:26 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली बने IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, रोहित-धोनी का रिकॉर्ड धराशायी

Most matches played in the IPL: आईपीएल के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में उतरने के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोडा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने जारी सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है, जबकि रोहित शर्मा चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर रहे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही ये मुकाम हासिल किया। विराट कोहली ने 279 मैच खेले हैं। रोहित शर्मा और एमएस धोनी के नाम 278-278 मैच हैं। चेन्नई के पूर्व कप्तान एसएस धोनी अनफिट होने के कारण अभी तक जारी सीजन में खेलने नहीं उतरे हैं। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा कुछ मैचों में बाहर रहने के बाद दमदार फॉर्म में आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन खेल रहे रविंद्र जडेजा ने आईपीएल में 265 मैच खेले हैं। दिनेश कार्तिक के नाम आईपीएल में 257 मैच हैं।

विराट कोहली इस मैच से पहले लगातार दो मैचों में जीरो पर आउट हुए। हालांकि कोलकाता के खिलाफ उन्होंने अच्छी पारी खेली। कोहली ने आईपीएल 2026 में 12 मैचों में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेनिंग में फिट लेकिन मैच के लिए अनफिट हार्दिक? कप्तान पर बॉश ने दिया अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अंगकृष रघुवंशी (71 रन) के अर्धशतक और रिंकू सिंह के नाबाद 49 रन की मदद से बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार विकेट पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। कैमरन ग्रीन ने 32 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम को एक एक विकेट मिला।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। बारिश के कारण गीली आउटफील्ड के कारण मैच देर से शुरू हुआ लेकिन फिर भी कोई ओवर नहीं काटा गया। मैच में करीब एक घंटे 15 मिनट का विलंब हुआ। आरसीबी और केकेआर ने अंतिम एकादश में एक एक बदलाव किए। आरसीबी ने रोमारियो शेफर्ड की जगह वेंकटेश अय्यर को शामिल किया जबकि केकेआर ने चोटिल वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर सौरभ दूबे केा जगह दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।