IPL 2026 Points Table Update After MI vs PBKS Match 24 Punjab Kings on Top Mumbai Indians in Bad Condition IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने छीना डिफेंडिंग चैंपियन RCB से नंबर-1 का ताज, मुंबई की हालत खराब, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने छीना डिफेंडिंग चैंपियन RCB से नंबर-1 का ताज, मुंबई की हालत खराब

Mumbai Indians vs Punjab Kings Standings: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार के बाद हालत खराब है।

Fri, 17 April 2026 06:28 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने छीना डिफेंडिंग चैंपियन RCB से नंबर-1 का ताज, मुंबई की हालत खराब

Mumbai Indians vs Punjab Kings Standings: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने गुरुवार, 16 अप्रैल की रात 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से धूल चटाकर आईपीएल 2026 में जीत का चौका लगाया। पंजाब की टीम इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से यह ताज छीना। पंजाब किंग्स के अब 5 मैचों में सबसे अधिक 9 अंक है। टीम ने इस सीजन अभी तक 4 मैच जीते, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। वहीं दूसरी तरफ लगातार चार मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की हालत खराब है। एमआई आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवी के ‘गुरुमंत्र’ ने लगाई पंजाब की नैया पार, प्रभसिमरन ने मैच के बाद खोला राज

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल टॉप-4 में अब ये टीमें

MI vs PBKS मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में पंजाब किंग्स पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे, राजस्थान रॉयल्स तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद चौथे पायदान पर है। पंजाब की टीम इस सीजन अभी तक 1 भी मैच नहीं हारी है। वहीं आरसीबी और आरआर को 1-1 हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 5 में से तीन मैच हारने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद टॉप-4 में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेन्ज कैप में कोहली का दबदबा कायम, श्रेयस भी रेस में; किसके पास पर्पल कैप?

MI-KKR पर मंडरा रहा है खतरा

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और 3 बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स पर अभी से ही आईपीएल 2026 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। मुंबई और कोलकाता ने अभी तक 5-5 मैच खेले हैं, मगर पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा है। MI ने जरूर 14 साल बाद सीजन का पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की हो, मगर उसके बाद उन्हें लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं केकेआर को तो अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। उनका पॉइंट्स टेबल में खाता पंजाब किंग्स से मैच धुलने की वजह से खुला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्दिक पांड्या का चौथी हार से टूटा दिल, कहा- कहने के लिए कुछ नहीं है

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट

पोजिशनटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटपॉइंट्स
1पंजाब किंग्स5401+1.0679
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5410+1.5038
3राजस्थान रॉयल्स5410+0.8898
4सनराइजर्स हैदराबाद52300.5764
5दिल्ली कैपिटल्स42200.3224
6गुजरात टाइटन्स4220-0.0294
7लखनऊ सुपर जायंट्स4220-0.8044
8चेन्नई सुपर किंग्स5230-0.8464
9मुंबई इंडियंस5140-1.0762
10कोलकाता नाइट राइडर्स5041-1.3831
,

कैसा रहा MI vs PBKS मैच?

प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के तेजतर्रार शतक पर पानी फेरते हुए पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई। पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी की और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।

इस जीत से टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम पंजाब किंग्स पांच मैच में नौ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। मुंबई की टीम इतने ही मैच में दो अंक के साथ नौवें स्थान पर है।

इससे पहले मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियन्स ने छह विकेट पर 195 रन बनाए। ये दोनों उस समय साथ आए जब टीम 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।