MI vs PBKS Yuvraj Singh guru mantra helped Punjab Kings sail through Prabhsimran Singh revealed after the match युवराज सिंह के ‘गुरुमंत्र’ ने लगाई पंजाब किंग्स की नैया पार, प्रभसिमरन सिंह ने मैच के बाद खोला राज, Cricket Hindi News - Hindustan

युवराज सिंह के ‘गुरुमंत्र’ ने लगाई पंजाब किंग्स की नैया पार, प्रभसिमरन सिंह ने मैच के बाद खोला राज

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 196 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शानदार बल्लेबाजी का क्रेडिट पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह को दिया।

Fri, 17 April 2026 05:52 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
युवराज सिंह के ‘गुरुमंत्र’ ने लगाई पंजाब किंग्स की नैया पार, प्रभसिमरन सिंह ने मैच के बाद खोला राज

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से धूल चटाकर जीत का चौका लगाया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 195 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा पंजाब की टीम ने 16.3 ओवर में 7 विकेट रहते किया। इस रनचेज में पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 66 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने मैच के बाद अपनी शानदार बल्लेबाजी का क्रेडिट पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह को दिया। उन्होंने बताया कि ऑफ सीजन उन्होंने कैसे युवी के साथ मेहनत की और युवराज सिंह के ही गुरुमंत्र की वजह से आज वह पंजाब को जीत दिलाने में कामयाब रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेन्ज कैप में कोहली का दबदबा कायम, श्रेयस भी रेस में; किसके पास पर्पल कैप?

प्रभसिमरन सिंह ने मैच के बाद कहा, "मुझे बस खुद पर भरोसा था क्योंकि पावरप्ले में मुझे ज्यादा बॉल खेलने को नहीं मिलीं। इसलिए मैं शुरू में बॉल गिन रहा था। मुझे लगता है कि मैंने पावरप्ले में 6-7 बॉल खेलीं, लेकिन फिर मेरे मन में आया कि अगर मैं थोड़ा और खेलूंगा, तो मैं खेल पाऊंगा। इसलिए मैंने खुद पर भरोसा रखा कि मैं यह कर लूंगा और मैंने कर दिखाया।

इस सीजन में बैटिंग में अपनी मैच्योरिटी पर

बिल्कुल सर, मैंने बहुत मेहनत की। असल में, ऑफ-सीजन में, मैंने युवी पाजी (युवराज सिंह) के साथ बहुत मेहनत की। इसलिए जब भी मैं उनसे बात करता हूं, तो वे कहते हैं कि तुम्हारे पास बहुत टाइम है, तुम थोड़ा और खेल सकते हो। तो मेरे मन में बस यही था कि अगर मैं आखिर तक खेलूंगा, तो मैं इसे जीत सकता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्दिक पांड्या का चौथी हार से टूटा दिल, कहा- कहने के लिए कुछ नहीं है

गजनफर का सामना करने पर

मैंने स्पिनरों के लिए सोचा कि अगर मैं उन्हें विकेट नहीं देता क्योंकि बॉल ग्रिपिंग थी, अगर मैं उन्हें विकेट नहीं देता, तो दूसरों के खिलाफ आसान हो जाएगा।

शुरू से ही अटैकिंग क्रिकेट

शुरू में जब हम 200 के स्कोर का पीछा कर रहे होते हैं तो हमें पावरप्ले का फायदा उठाना होता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि विकेट आज जैसे नहीं होते। तो फिर इसे लंबा खींचना भी जरूरी है।

श्रेयस अय्यर बेहतरीन कप्तान

हमारे कैप्टन बहुत अच्छे हैं। एक कैप्टन के तौर पर, जब वह बात करते हैं, तो वह हमें क्लैरिटी देते हैं। और वह खुद भी इतनी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। इसलिए उनके साथ खेलना आसान हो जाता है।

PBKS पॉइंट्स टेबल में नंबर-1

पंजाब किंग्स इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर नंबर-1 के पायदान पर पहुंच गई है। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरे नंबर पर खिसका दिया है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टॉप-4 में हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।