IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Updated Virat Kohli Grabs Top Spot Prabhsimran Singh shreyas iyer ऑरेन्ज कैप में विराट कोहली का दबदबा कायम, श्रेयस-प्रभसिमरन 200 के पार पहुंचे; कृष्णा के पास पर्पल कैप, Cricket Hindi News - Hindustan

ऑरेन्ज कैप में विराट कोहली का दबदबा कायम, श्रेयस-प्रभसिमरन 200 के पार पहुंचे; कृष्णा के पास पर्पल कैप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। ऑरेन्ज कैप इस समय उनके पास है। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा 10 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और पर्पल कैप उनके सिर पर है।

Fri, 17 April 2026 12:13 AMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑरेन्ज कैप में विराट कोहली का दबदबा कायम, श्रेयस-प्रभसिमरन 200 के पार पहुंचे; कृष्णा के पास पर्पल कैप

पंजाब किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को सात विकेट से मात दी। हाईस्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स का दबदबा देखने को मिला। पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी की और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। इस मैच के खत्म होने के बाद भी विराट कोहली ऑरेन्ज कैप अपने पास रखे हुए हैं।

विराट कोहली आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 मैचों में 228 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 57 का रहा है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं। उन्होंने 5 मैचों में 224 रन बनाए हैं। रजत पाटीदार ने 5 मैचों में 222 और ईशान किशन ने इतने ही मैचों में 213 रन बनाए हैं। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाप अर्धशतकीय पारी खेलकर जारी सीजन में 200 रनों के आंकड़े को छूआ। प्रभसिमरन ने 5 मैचों में 211 और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 203 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 5 मैचों में 200 रन दर्ज किए हैं। संजू सैमसन के नाम 5 मैचों में 185 रन हैं। यशस्वी ने 5 मैचों में 184 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप अपडेटेड लिस्ट-

खिलाड़ीमैचरनटीम
विराट कोहली5228रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
हेनरिक क्लासेन5224सनराइजर्स हैदराबाद
रजत पाटीदार5222रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
ईशान किशन5213सनराइजर्स हैदराबाद
प्रभसिमरन सिंह5211पंजाब किंग्स
श्रेयस अय्यर5203पंजाब किंग्स
वैभव सूर्यवंशी5200राजस्थान रॉयल्स
अंगकृष रघुवंशी5200 कोलकाता
संजू सैमसन5185चेन्नई
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई से भी नहीं रुका पंजाब किंग्स का विजय रथ, MI को मिली लगातार चौथी हार

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

आईपीएल 2026 के पर्पल कैप की लिस्ट में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज के नाम 10-10 विकेट हैं। हालांकि कृष्णा ने सिर्फ चार मैचों में ये कारनामा किया है, जबकि अंशुल ने 5 विकेट लिए हैं। प्रिंस यादव के नाम 5 मैचों में 9 विकेट है। रवि बिश्नोई ने 5 मैचों में 9 और जोफ्रा आर्चर ने सात विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने 7-7 विकेट लिए हैं। जैबक डफी और वैभव ने नाम 6-6 विकेट हैं।

आईपीएल 2026 पर्पल कैप अपडेटेड लिस्ट-

खिलाड़ीमैचविकेट टीम
प्रसिद्ध कृष्णा410गुजरात टाइटंस
अंशुल कंबोज510चेन्नई सुपर किंग्स
प्रिंस यादव59लखनऊ सुपर जायंट्स
रवि बिश्नोई59राजस्थान रॉयल्स
जोफ्रा आर्चर57राजस्थान रॉयल्स
भुवनेश्वर कुमार57बेंगलुरु
क्रुणाल पांड्या57बेंगलुरु
जैकब डफी36बेंगलुरु
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा आईपीएल 2026 के इतने मैच से हुए बाहर, हार्दिक पांड्या ने किया कन्फर्म

इस जीत से टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम पंजाब किंग्स पांच मैच में नौ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। मुंबई की टीम इतने ही मैच में दो अंक के साथ नौवें स्थान पर है। इससे पहले मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियन्स ने छह विकेट पर 195 रन बनाए। मुम्बई इंडियंस की यह पांच मैचों में लगातार चौथी हार है।

पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की नाबाद 80 रन की पारी की और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन ) की पारी की बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।