IPL 2026 Orange Cap Virat Kohli out of top10 Vaibhav Sooryavanshi Iyer still present Klaasen on top see ful list IPL 2026 Orange Cap: विराट कोहली टॉप-10 से बाहर, वैभव सूर्यवंशी-अय्यर अब भी मौजूद, किसके सर पर सजी है संतरा टोपी?, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026 Orange Cap: विराट कोहली टॉप-10 से बाहर, वैभव सूर्यवंशी-अय्यर अब भी मौजूद, किसके सर पर सजी है संतरा टोपी?

IPL 2026 updated Orange Cap list after gt vs srh match 56th आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में क्या परिवर्तन हुए हैं और कौन से 10 बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं आपको बताते हैं।

Wed, 13 May 2026 12:19 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026 Orange Cap: विराट कोहली टॉप-10 से बाहर, वैभव सूर्यवंशी-अय्यर अब भी मौजूद, किसके सर पर सजी है संतरा टोपी?

IPL 2026 updated Orange Cap list after gt vs srh match 56th आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों के बड़े अंतर से हराकर प्वाइंट्स टेबल में अपने आप को पहले स्थान पर स्थापित कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में क्या परिवर्तन हुए हैं और कौन से 10 बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं आपको बताते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात टाइटंस ने छीना RCB का सिंहासन, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची, 4 में कौन?

हेनरिक क्लासेन के सिर पर सजी है ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 के 56वें मैच के बाद ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरी क्लासेन के सिर पर सजी हुई है। उन्होंने इस सीजन अब तक 12 मैचों की 12 पारियों में 50.80 की औसत और 153.94 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 508 रन बनाए हैं जो कि इस सीजन किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन है और उनके सिर पर ऑरेंज कैप है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ढाका टेस्ट में 106 रनों से रौंदा, पहली बार हुआ ऐसा?

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में ये बल्लेबाज

ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने लंबी छलांग लगाई है। आज के मैच में उनके द्वारा खेली गई 61 रनों के दमदार पारी की बदौलत अब वे ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 12 मैचों की 12 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 41.75 की औसत और 155.11 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 501 रन बनाएं हैं और सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में 12 पारियों में 481 रनों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल 12 पारियों में 477 रनों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 11 पारियों में 467 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप फाइव में बने हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किन 3 टीमों के खिलाफ हैं RCB के बचे हुए मैच? टॉप 2 में पहुंचने के लिए चुनौतियां

टॉप-10 से बाहर खिसके कोहली, सूर्यवंशी-अय्यर अभी भी लिस्ट में

ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में वैभव सूर्यवंशी 11 पारियों में 440 रनों के साथ छठवें स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने इस दौरान 40 की औसत और 236 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 11 पारियों में 430 रन बनाकर सूची में सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन 53.75 की औसत और 169.29 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। ऑरेंज कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज इशान किशन 12 पारियों में 420 रनों के साथ सूची में आठवें नंबर पर हैं, वहीं पंजाब किंग्स के मध्य क्रम के बल्लेबाज कूपर कोनोली 11 मैचों की 10 पारियों में 415 रनों के साथ और 51.58 की औसत और 168.02 के स्ट्राइक रेट के साथ सूची में नौवें स्थान पर हैं। ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 11 मैचों की 10 पारियों में 392 रन बनाकर टॉप टेन में बने हुए हैं।

विराट कोहली टॉप-10 से बाहर

विराट कोहली टॉप टेन की रेस से खिसक चुके हैं और वह 11 मैचों की 11 पारियों में 379 रन बनाकर 42 की औसत और 163 के स्ट्राइक रेट के साथ 13वें स्थान पर मौजूद हैं।

GT VS SRH मैच के बाद ऑरेंज कैप की पूरी लिस्ट

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेट (SR)चौके (4s)छक्के (6s)
हेनरिक क्लासेन121250850.80153.943823
साई सुदर्शन121250141.75155.114922
अभिषेक शर्मा121248143.73209.134337
केएल राहुल121247743.36177.995024
शुभमन गिल111146742.45158.314520
वैभव सूर्यवंशी111144040.00236.563840
संजू सैमसन111143053.75169.294523
ईशान किशन121242035.00185.844223
कूपर कोनोली111041551.88168.023428
श्रेयस अय्यर111039256.00164.022725
,
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।