IPL 2026: कोहली और कुंबले के रिश्तों में कम हुई कड़वाहट, दोनों गले मिलते दिखाई दिए, तस्वीरें वायरल
विराट कोहली और अनिल कुंबले के रिश्तों की खटास अब कम होती दिख रही है। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2026 के पहले मैच से पहले विराट कोहली ने कुछ जाने-पहचाने चेहरों के साथ हल्के-फुल्के पल बिताए। टॉस से ठीक पहले बाउंड्री रोप के पास आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी कोहली को अपने पूर्व साथियों डेल स्टेन और अनिल कुंबले के साथ-साथ अभिनव मुकुंद से बातचीत करते देखा गया। आरसीबी के पुराने समर्थकों के लिए यह पुराने सीजन की याद दिलाने वाला पल था और टीम के पिछले कुछ सालों के सफर की एक झलक थी।
कोहली और कुंबले के गले मिलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसका कारण दोनों के पुराने रिश्ते हैं। विराट कोहली की कप्तानी के दौरान अनिल कंबले की कोचिंग ज्यादा दिन नहीं चल सकी थी और उन्होंने 1 साल में ही इस्तीफा दे दिया था। तब से ऐसा माना जाता रहा है कि कोहली और कुंबले के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन आज की तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगा रहा हैं कि दोनों के बीच अब रिश्ते सामान्य हो गए हैं और दोनों अच्छे से एक-दूसरे से मिलते हुए दिख रहे हैं। कुंबले ने जून 2016 में मुख्य कोच का पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल केवल एक वर्ष तक ही चला।
विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच एक कप्तान कोच के बीच में अच्छी साझेदारी शुरू हुई थी। भारत ने द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत सुखद नहीं रहा। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद, जिसमें भारत उपविजेता रहा, कुंबले ने इस पद से इस्तीफा दे दिया। उस समय उनके और कोहली के बीच मतभेदों की खबरें सुर्खियों में थीं। ऐसा माना जा रहा था कि कोहली कुंबले के तौर-तरीकों से पूरी तरह सहमत नहीं थे, और टीम के भीतर खिलाड़ियों के प्रति कुंबले के सख्त रवैये पर चर्चा चल रही थी।
उस वक्त इस्तीफा देते समय अनिल कुंबले ने एक बयान जारी किया था और कहा था कि "सीएसी द्वारा मुझ पर भरोसा जताते हुए मुझे मुख्य कोच के रूप में बने रहने के लिए कहने से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पिछले एक साल की उपलब्धियों का श्रेय कप्तान, पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और सहायक स्टाफ को जाता है। इस सूचना के बाद मुझे कल बीसीसीआई द्वारा पहली बार सूचित किया गया कि कप्तान को मेरी शैल और मुख्य कोच के रूप में मेरे बने रहने पर आपत्ति है। मैं आश्चर्यचकित था, क्योंकि मैंने हमेशा कप्तान और कोच के बीच की भूमिकाओं की सीमाओं का सम्मान किया है। हालांकि बीसीसीआई ने कप्तान और मेरे बीच की गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन यह स्पष्ट था कि साझेदारी कायम नहीं रह सकती थी और इसलिए मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ना ही सबसे अच्छा है।"
हालांकि, शनिवार को हुई उनकी ताजा मुलाकात से संकेत मिलता है कि दोनों आगे बढ़ चुके हैं, क्योंकि उन्होंने मैदान पर एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया और संक्षिप्त दोस्ताना बातचीत करते हुए देखे गए।





साइन इन