Get married soon Sanju Samson advises Abhishek Sharma after World Cup win जल्दी शादी कर ले तू भी, विश्व कप जीतने के बाद संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को दी सलाह, जानिए और क्या कहा?, Cricket Hindi News - Hindustan

जल्दी शादी कर ले तू भी, विश्व कप जीतने के बाद संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को दी सलाह, जानिए और क्या कहा?

टी-20 विश्व कप जीतने के बाद टूर्नामेंट के हीरो रहे संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को शादी कर लेने की सलाह दी है। उन्होंने अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ भी की है और उन्हें टीम का सुपरस्टार बताया है। 

Sun, 15 March 2026 05:18 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
जल्दी शादी कर ले तू भी, विश्व कप जीतने के बाद संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को दी सलाह, जानिए और क्या कहा?

टी-20 विश्व कप जीतने के बाद टूर्नामेंट के हीरो रहे संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को शादी कर लेने की सलाह दी है। उन्होंने अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ भी की है और उन्हें टीम का सुपरस्टार बताया है। संजू ने उनके फैनबेस और महिला फैंस की ज्यादा फॉलोइंग के कारण मजाकिया अंदाज में शादी कर लेने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें, भारत कितने नंबर पर?

संजू और अभिषेक ने साझा किए अपने विचार

विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी जोड़ी शनिवार को इंडिया टुडे कॉनक्लेव में थी, जहां दोनों ने ड्रेसिंग रूम की कई बातों का खुलासा किया है और अपने विचार साझा किए हैं। अभिषेक शर्मा ने जहां विश्व कप जीतने की अपनी फीलिंग को बयां करते हुए कहा कि ये तो अभी शुरुआत है और मेरा लक्ष्य हमेशा से देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना रहा है, लेकिन यह सिर्फ एक विश्व कप की बात नहीं है, बल्कि मैं और बहुत सारी ट्रॉफी अपने देश के लिए जीतना चाहता हूं। वहीं, संजू सैमसन ने इस विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन को किसी सपने के सच होने जैसा बताया है और वह इस फेज को पूरी तरह से कुछ और दिनों तक इंजॉय करना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सीजन जी भरकर देख लीजिए, IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 4 दिग्गज

संजू ने दी अभिषेक को शादी करने की सलाह

इस दौरान इंडिया टुडे कॉनक्लेव में संजू से पूछा गया कि जब भी आप मॉल या कहीं दूसरी जगह जाते हैं तो क्या अभिषेक शर्मा ही इकलौते वो शख्स हैं जो महिला फैंस से घिरे रहते हैं? इसके जवाब में संजू सैसमन ने उन्हें टीम का सुपरस्टार बताते हुए शादी करने की सलाह तक दे डाली। संजू ने कहा, "बिल्कुल, वह टीम के सुपरस्टार हैं। जब भी हम बस से कहीं जा रहे होते हैं और बस खड़ी रहती है तो एक ही नाम सुनाई देता है वह नाम अभिषेक का होता है।" उन्होंने अपनी टोन को पतला करते हुए लड़कियों की आवाज में अभिषेक- अभिषेक की मिमिक्री भी की। संजू ने महिला फैंस द्वारा अभिषेक-अभिषेक का नाम पुकारे जाने पर टीम के दूसरे लड़कों की ईर्ष्या भावना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "सबको थोड़ी ईर्ष्या भी होती है कि क्या यही दिखते हैं क्या इनको।" फिर उन्होंने अभिषेक की तारीफ में कहा कि "यह एक स्टार हैं और इन्हें हर कोई चाहता है, प्यार करता है। मैं इनके लिए बहुत खुश हूं।" फिर उन्होंने धीमे स्वर में और मजाकिया अंदाज में अभिषेक शर्मा की ओर देखते हुए सलाद दी कि "जल्दी शादी कर ले तू भी।" इस दौरान मंच के नीचे अभिषेक शर्मा के माता-पिता भी मौजूद थे और वे संजू और पत्रकारों के बीच अभिषेक शर्मा के इस किस्से की चर्चा से काफी खुश नजर आ रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के लिए सबसे अधिक ICC ट्रॉफी जीतने वाले प्लेयर, अर्शदीप ने की धोनी की बराबरी

2027 को लेकर क्या हैं संजू और अभिषेक के प्लान?

बता दें कि इस इवेंट में संजू और अभिषेक से 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने के बारे में भी पूछा गया, जिसके जवाब में अभिषेक शर्मा ने कहा कि मैं सिर्फ प्रक्रिया में भरोसा करता हूं, खेलना तो चाहता हूं, लेकिन मेरे हाथ में सिर्फ मेहनत करना है। वहीं, संजू ने कहा है कि जहां खिलाओ मैं खेलने को तैयार हूं। फिलहाल, मुझे इस मोमेंट को इजॉय करना है और मैं इन पलों को ठीक से जीना चाहता हूं। दोनों ने अपने मेहनत करने और प्रक्रिया पर भरोसा करने की बात कही।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।