India scored fastest team century in a T20 World Cup knockout breaking New Zealands record टी-20 विश्व कप के नॉकआउट में भारत ने सबसे तेज टीम शतक जड़ा, तोड़ा न्यूजीलैंड रिकॉर्ड, Cricket Hindi News - Hindustan

टी-20 विश्व कप के नॉकआउट में भारत ने सबसे तेज टीम शतक जड़ा, तोड़ा न्यूजीलैंड रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए भारत ने टी20 विश्व कप नॉकआउट इतिहास का सबसे तेज टीम शतक जड़ दिया है।

Sun, 8 March 2026 08:55 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
टी-20 विश्व कप के नॉकआउट में भारत ने सबसे तेज टीम शतक जड़ा, तोड़ा न्यूजीलैंड रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए भारत ने टी20 विश्व कप नॉकआउट इतिहास का सबसे तेज टीम शतक जड़ दिया है। टीम इंडिया ने यह कारनामा मात्र 7.2 ओवर में किया।

भारत से पहले टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सबसे तेज टीम शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने इसी विश्व कप में ये कारनामा किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7.5 ओवर में ही 100 रनों का आंकड़ा टच कर लिया था। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेला गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्व कप फाइनल में अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, विराट कोहली का…
ये भी पढ़ें:WC जीतने के लिए न्यूजीलैंड ने इस धुरंधर को दी एंट्री, जानिए भारत की प्लेइंग XI?

इसके अलावा साल 2026 के विश्व कप में मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मैचों में भी रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी हुई थी, जहां इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 8.1 ओवर में और भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 8.3 ओवर में अपने-अपने शतक पूरे किए थे।

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे तेज टीम शतक (Top-4):

7.2 ओवर: भारत बनाम न्यूजीलैंड (अहमदाबाद, 2026)

7.5 ओवर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (कोलकाता, 2026)

8.1 ओवर: इंग्लैंड बनाम भारत (मुंबई, 2026)

8.3 ओवर: भारत बनाम इंग्लैंड (मुंबई, 2026)

फाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की शानदार शुरुआत के बाद 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है और न्यूजीलैंड को खिताब जीतने के लिए 256 रन बनाने होंगे। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 89 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से यह रन बनाए। अभिषेक शर्ना ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने आउट होने से पहले 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। शिवम दुबे ने 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से अंत में 8 गेंदों का सामना करते हुए 325 की स्ट्राइक रेट के साथ 26 रन बनाए। पांड्या ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 25 गेंदों में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 25 गेंदों में 54 रन बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘बड़ा भाई या पापा बनके कुछ नहीं होगा’, भारतीय टीम को कैसे हैंडल करते हैं सूर्या?
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।