Abhishek Sharma smashed a fifty in 18 balls in t20 World Cup 2026 final repeating Virat Kohlis feat विश्व कप फाइनल में अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, दोहराया विराट कोहली का कारनामा, Cricket Hindi News - Hindustan

विश्व कप फाइनल में अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, दोहराया विराट कोहली का कारनामा

अभिषेक शर्मा ने विश्व कप के फाइनल में शानदार अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में पचासा जड़ दिया। वे इस विश्व कप में खराब फॉर्म में थे लेकिन फाइनल में अपनी उपयोगिता साबित की है और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

Sun, 8 March 2026 07:59 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
विश्व कप फाइनल में अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, दोहराया विराट कोहली का कारनामा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिताबी मुकाबले में अभिषेक ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पूरे टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक ने सबसे बड़े मंच पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:WC जीतने के लिए न्यूजीलैंड ने इस धुरंधर को दी एंट्री, जानिए भारत की प्लेइंग XI?
ये भी पढ़ें:‘बड़ा भाई या पापा बनके कुछ नहीं होगा’, भारतीय टीम को कैसे हैंडल करते हैं सूर्या?

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने भारतीय पारी को ऐसी शुरुआत दी जिसे बरसों तक याद रखा जाएगा। भारत ने पावरप्ले (6 ओवर) में बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वे इसके बाद ज्यादा समय तक मैदान पर नहीं टिक सके और 52 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुल 21 गेंदों का सामना किया। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 शानदार चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से विकेट कीपर के हाथों कैच आउट हुए। वे वाइड गेंद पर अपना बल्ला लगा बैठे और विकेटकीपर ने आसानी से कैच कर लिया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला उस समय गलत साबित हुआ जब जैकब डफी और मैट हेनरी के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने रनों की बौछार कर दी। जैकब डफी के एक ही ओवर में अभिषेक ने छक्के और चौकों की मदद से अपना पचासा पूरा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं इसके लिए न्यूजीलैंड से नफरत करता हूं, फाइनल से पहले क्यों बोले डिविलियर्स?

अभिषेक शर्मा ने टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली के कारनामे को दोहरा दिया। 2024 में पूरे टूर्नामेंट में फेल रहने के बाद विराट कोहली ने फाइनल में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। तब वे भी बतौर सलामी बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे। अभिषेक शर्मा ने अब फाइनल मुकाबले में ऐसा कर दिया है। वे भी इस पूरे टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।