भारत ने रचा इतिहास, बना दिया टी-20 विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, टॉप-5 में ये देश
टी-20 विश्व कप में 256 रनों का स्कोर बनाकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। चेन्नई के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पीछे किया है। इतना ही नहीं, वह श्रीलंका का रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते रह गई।

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इतिहास रच दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए और टी-20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े टोटल तक पहुंचने से सिर्फ 4 रनों से चूक गई।
टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जो उन्होंने साल 2007 के विश्व कप में केन्या के खिलाफ बनाया था। श्रीलंका की टीम ने तब 260 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके करीब आज टीम इंडिया पहुंची लेकिन चार रनों से चूक गई। हालांकि, भारतीय टीम ने 256 रनों के स्कोर के साथ टी-20 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली टीम जरूर बन गई है और इस कीर्तिमान के साथ रिकॉर्ड बुक को उलट-पलट कर दिया है।
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जो उन्होंने 23 फरवरी 2026 को यानी तीन पहले ही जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था और 254 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारतीय टीम ने तीन दिन बाद ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और आगे निकल गई है। टीम इंडिया ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में 256 रन बनाकर वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया।
टी-20 विश्व कप के इतिहास में चौथा सबसे बड़ा टोटल बनाने का कारनामा आयरलैंड ने साल 2026 के विश्व कप में किया, जब उन्होंने ओमान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 5 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 235 रनों का टोटल खड़ा कर दिया। इस सूची में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड है। इंग्लिश टीम ने साल 2016 के विश्व कप में 5 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड चेज किया था। सूची में 6वां सबसे बड़ा टोटल भी इसी मैच का है, जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2016 के विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे। हालांकि, इंग्लैंड की टीम ने 19.4 ओवर में ही 230 रन बनाकर इस टारगेट को चेज कर दिया था।
टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली टॉप-6 टीमें
1. श्रीलंका (2007 विश्व कप) 260/6 बनाम केन्या
2. भारत (2026 विश्व कप) 256/4 बनाम जिम्बाब्वे
3. वेस्टइंडीज (2026 विश्व कप) 254/6 बनाम जिम्बाब्वे
4. आयरलैंड (2026 विश्व कप) 235/5 बनाम ओमान
5. इंग्लैंड (2016 टी-20 विश्व कप) 230/8 बनाम साउथ अफ्रीका
6.साउथ अफ्रीका (2016 विश्व कप) 229/4 बनाम इंग्लैंड





साइन इन