SA Vs WI Highlight: दक्षिण अफ्रीका ने लौटाई भारत की सांसें, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया SA Vs WI Live Score t20 world cup 2026 cricket Commentary update scorecard - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटSA Vs WI Highlight: दक्षिण अफ्रीका ने लौटाई भारत की सांसें, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया

SA Vs WI Highlight: दक्षिण अफ्रीका ने लौटाई भारत की सांसें, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया

SA Vs WI Highlight: टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत की सांसें लौटा दी हैं। भारत के लिए अब विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता आसान हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 176 रन बनाए जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 17वें ओवर में हासिल कर लिया।

SA Vs WI Highlight: दक्षिण अफ्रीका ने लौटाई भारत की सांसें, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया

Ahmedabad: South Africa's captain Aiden Markram plays a shot during the ICC Men's T20 World Cup 2026 cricket match between West Indies and South Africa, at Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Thursday, Feb. 26, 2026. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI02_26_2026_000427B)

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 26 Feb 2026 06:53 PM
हमें फॉलो करें

SA Vs WI Highlight: टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत की सांसें लौटा दी हैं। भारत के लिए अब विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता आसान हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 176 रन बनाए जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 17वें ओवर में हासिल कर लिया।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन बनाए और प्रोटियाज को 177 रनों का लक्ष्य दिया।

वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली और 37 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। जेसन होल्डर ने उनका बखूबी साथ दिया और 31 गेंदों में 49 रन बनाकर पारी की दूसरी आखिरी गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। शेफर्ड और होल्डर के बीच 8वें विकेट के लिए 57 गेंदों में 89 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई। 100 के स्कोर के नीचे सात विकेट खोने वाली वेस्टइंडीज को इन दोनों बल्लेबाजों ने एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में लुंगी एनगिड़ी ने 3, कार्बिन बॉश ने 2 और रबाडा ने भी दो विकेट लिए। मार्को यान्सेन को कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 50 रन भी खर्चे।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की और 95 के स्कोर पर पहला विकेट खोया। डिकॉक और मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टी-20 विश्व कप के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की। 95 के स्कोर पर आउट होने से पहले डिकॉक ने 24 गेंदों में 47 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। कप्तान एडेन मार्करम ने 46 गेंदों में 82 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वे अंत तक नाबाद रहे और उनका साथ रिकल्टन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाकर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 177 रनों के लक्ष्य को 16.1 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और वेस्टइंडीज की टीम को 9 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज की ओर से एकमात्र विकेट रॉस्टन चेज को मिला जिन्होंने क्विटंन डिकॉक को होल्डर के हाथों कैच कराया।

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ना सिर्फ अपने लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान कर ली है, बल्कि भारत के लिए भी रास्ता बना दिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

WI- 176/8 (20 ओवर)

SA- 177/1 (16.1 ओवर)

दोनों टीमों की प्लेइंग XI (Playing XI)

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।

वेस्टइंडीज प्लेइंग XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

26 Feb 2026, 06:19:32 PM IST

SA Vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया

SA Vs WI Highlight: टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत की सांसें लौटा दी हैं। भारत के लिए अब विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता आसान हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 176 रन बनाए जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 17वें ओवर में हासिल कर लिया।

26 Feb 2026, 05:57:26 PM IST

SA Vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका जीत की ओर अग्रसर

दक्षिण अफ्रीका ने 13 ओवर की समाप्ति पर 136 रन एक विकेट के नुकसान पर बन लिए हैं। उन्हें जीत के लिए 42 गेंदों में 41 रनों की दरकार है और 9 विकेट शेष हैं। कप्तान मार्करम अर्धशतकीय पारी खेलकर क्रीज पर हैं। उनका साथ रिकल्टन दे रहे हैं।

26 Feb 2026, 05:39:54 PM IST

SA Vs WI Live Score: मार्करम ने जड़ा अर्धशतक

एडेन मार्करम ने 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी 50 रन की इस पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए। वे 182 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे हैं।

26 Feb 2026, 05:38:46 PM IST

SA Vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने खोया अपना पहला विकेट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने 8.4 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं और उन्हें जीत के लिए अब 68 गेंदों में 78 रनों की आवश्यकता है। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 47 रनों की तेज पारी खेलकर रोस्टन चेस की गेंद पर आउट हुए, जिससे उनकी और मार्कराम की 95 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। फिलहाल कप्तान एडेन मार्कराम 49 रनों पर नाबाद रहकर टीम की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि रयान रिकलटन 2 रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर मौजूद हैं। मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना फिलहाल 85% बनी हुई है।

26 Feb 2026, 05:24:50 PM IST

SA Vs WI Live Score: पावर-प्ले में दक्षिण अफ्रीका का धमाका

6 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज की टीम ने बिना किसी विकेट के नुकसान के 69 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 16 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं कप्तान ऐडन मार्करम ने 20 गेंदों में 43 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज को पहले विकेट की तलाश है।

26 Feb 2026, 05:06:47 PM IST

SA Vs WI Live Score दक्षिण अफ्रीका की तेज शुरुआत, मार्करम उगल रहे आग

वेस्टइंडीज से मिले 177 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरुआत की है। उन्होंने 2.3 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं। मार्करम 9 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

26 Feb 2026, 04:49:30 PM IST

SA Vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 177 रन बनाए हैं और प्रोटियाज को 177 रनों का लक्ष्य दिया है।

वेस्टइंडीज की तरह से रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली और 37 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। जेसन होल्डर ने उनका बखूबी साथ दिया और 31 गेंदों में 49 रन बनाकर पारी की दूसरी आखिरी गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। शेफर्ड और होल्डर के बीच 8वें विकेट के लिए 57 गेंदों में 89 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई। 100 के स्कोर के नीचे सात विकेट खोने वाली वेस्टइंडीज को इन दोनों बल्लेबाजों ने एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में लुंगी एनगिड़ी ने 3, कार्बिन बॉश ने 2 और रबाडा ने भी दो विकेट लिए। मार्को यान्सेन को कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 50 रन भी खर्चे।

26 Feb 2026, 04:34:43 PM IST

SA Vs WI Live Score: वेस्टइंडीज बड़े स्कोर की ओर अग्रसर

पारी का 18वां ओवर डालने आए मार्को यान्सेन ने 23 रन दे दिए। उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 59 रन खर्चे। होल्डर 47 पर और शेफर्ड 41 रन पर बल्लेबाजी कर रे है। 18 ओवर की समाप्ति के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 163 रन 7 विकेट के नुकसान पर।

26 Feb 2026, 04:23:06 PM IST

SA Vs WI Live Score: 16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज

16 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज ने 129 रन 7 विकेट के नुकसान पर बना दिए हैं। पिछले ओवर में कार्बिन बॉश को शेफर्ड ने एक गगनचुंबी छक्का लगाया और बाद में एक चौका भी जड़ दिया। स्ट्राइक पर वही हैं।

26 Feb 2026, 04:14:59 PM IST

SA Vs WI Live Score: 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज 100 के पार

12 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। जेशन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड पारी को संभालने की कोशिश में हैं। इनमें से कोई बल्लेबाज आउट होता है तो फिर वेस्टइंडीज के पास बैटिंग नहीं बचेगी क्योंकि आगे आने वाले दोनों बैटर गेंदबाज हैं।

26 Feb 2026, 04:05:00 PM IST

SA Vs WI Live Score: शेफर्ड और होल्डर पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं

12 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज की टीम ने 90 रन 7 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। होल्डर और शेफर्ड पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। 13वें ओवर में गेंदबाजी के लिए केशव महाराज आए हैं।

26 Feb 2026, 03:55:49 PM IST

SA Vs WI Live Score: वेस्टइंडी ने खोया 7वां विकेट, फोर्ड को बॉश ने भेजा पवेलियन

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टोटल बाउंड्री में डील कर रहे हैं और पवेलियन में जा रहे हैं। उन्होंने 82 में से 60 से अधिक रन बाउंड्री से बनाए हैं। फिलहाल 10 ओवर की समाप्ति पर कैरेबियाई टीम ने 82 रन 6 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। कार्बिन बॉश 11वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं। एक और विकेट आउट हो गया है। बॉश ने 11वें ओवर में फोर्ड को दूसरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया है।

26 Feb 2026, 03:49:16 PM IST

SA Vs WI Live Score: 9 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर

9 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज ने 76 रन 6 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं।

26 Feb 2026, 03:47:28 PM IST

SA Vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का गिरा 6वां विकेट, पॉवेल भी लौट पवेलियन

SA Vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने अपना छठवां विकेट खो दिया है। पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोमेन पॉवले 11 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें लुंगी एनगिड़ी ने डेवाल्ड ब्रबिस के हाथों कैच आउट कराया।

26 Feb 2026, 03:39:42 PM IST

SA Vs WI Live Score: रदरफोर्ड भी आउट, आधी टीम पवेलियन में

वेस्टइंडीज की टीम ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है। शेफरन रदरफोर्ड आउट हो चुके हैं। उन्हें कार्बिन बॉश ने पवेलिनय भेजा। आउट होने से पहले रदरफोर्ड ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए। वेस्टइंडीज का स्कोर 60 रन 7वें ओवर में है।

26 Feb 2026, 03:33:07 PM IST

SA Vs WI Live Score: पावरप्ले की समाप्ति पर वेस्टइंडीज ने बनाए 54 रन

6 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज की टीम ने 54 रन बना लिए हैं और 4 विकेट खो दिए हैं। वेस्टइंडीज के लिए रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर बड़ी जिम्मेदारी है।

26 Feb 2026, 03:22:03 PM IST

SA Vs WI Live Score: एनगिड़ी ने किंग और चेज को भेजा पवेलियन

41 रन के स्कोर पर पारी के चौथे ओवर में वेस्टइंडीज की टीम को तीसरा झटका लगा है। लुंगी एनगिडी ने ब्रंडन किंग को पवेलियन भेज दिया है। अब बल्लेबाजी के लिए रॉस्टन चेज आए हैं। शुरुआती ओवर में रन खर्च करने के बाद अब साउथ अफ्रीका के गेंदबाज आग उगल रहे हैं। चौथा विकेट भी गिरा। चेज को एनगिड़ी ने बोल्ड कर दिया है।

26 Feb 2026, 03:18:24 PM IST

SA Vs WI Live Score: रबाडा ने एक ही ओवर में होप और हेटमायर को भेजा पवेलियन

कगिसो रबाडा पारी का तीसरा ओवर डालने आए और वेस्टइंडीज की कमर तोड़ कर रख दी। उन्होंने एक ही ओेवर में कप्तान शाई होप और शिमरन हेटमायर को पवेलियन भेजकर वेस्टइंडीज की रन गति को रोक दिया है। उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और दो विकेट झटके।

26 Feb 2026, 03:08:43 PM IST

SA Vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की तेज शुरुआत

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में 17 रन जड़ दिए। फिलहल कैरिबियाई टीम ने दो ओवर की समाप्ति पर बिना किसी विकेट के नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज की तेज शुरुआत भारतीय फैंस के दिलों की धड़कन जरूर तेज कर रही होगी।

26 Feb 2026, 02:44:55 PM IST

SA Vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और किए गए बदलाव

SA Vs WI Live Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है और उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसमें एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी मैदान पर उतरेंगे। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक रणनीतिक बदलाव किया है, जिसमें शानदार प्रदर्शन के बावजूद अकील होसेन की जगह रोस्टन चेस को टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज की अंतिम एकादश में ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ को जगह मिली है।

26 Feb 2026, 02:37:23 PM IST

SA Vs WI Live Score: वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करेगी

SA Vs WI Live Score: नमस्कार विश्व कप की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के अहम मैच में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने हैं। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। वेस्टइंडीज बैटिंग करेगी।

26 Feb 2026, 01:48:21 PM IST

SA Vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्क्वॉड

ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, क्वेंटिन सैमसन, जेडेन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स

26 Feb 2026, 01:20:14 PM IST

SA Vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड

एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।