Abhishek Sharma smashes his first World Cup fifty in just 26 balls अभिषेक शर्मा ने जड़ा विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक, खत्म किया रनों का सूखा, Cricket Hindi News - Hindustan

अभिषेक शर्मा ने जड़ा विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक, खत्म किया रनों का सूखा

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनके टी-20 विश्व कप का पहला शतक है। इससे पहले वे लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन अहम मुकाबले में अर्धशतक जड़कर भारत को नई उम्मीद दी है।

Thu, 26 Feb 2026 08:15 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
अभिषेक शर्मा ने जड़ा विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक, खत्म किया रनों का सूखा

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में उनका पहला अर्धशतक है। पूरे टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार वापसी की और केवल 26 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192 का रहा। अभिषेक अभी भी मैदान पर मौजूद हैं।

अभिषेक शर्मा की इस विश्व कप में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में एक भी रन नहीं बनाया था। वे लगातार तीन मैचों में जीरो पर आउट हुए थे। उसके बाद सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अभिषेक का बल्ला नहीं चला था और वे सिर्फ 15 रन ही बना सके थे। लेकिन उसके बाद अभिषेक शर्मा ने आज के मैच में धमाल मचा दिया है।

गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के अहम मुकाबले में चेन्नई के मैदान में अभिषेक शर्मा ने आउट होने से पहले 30 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया और अपने फॉर्म को वापस हासिल किया। उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण भारत महत्वपूर्ण मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण अफ्रीका ने लौटाई भारत की सांसें, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया
ये भी पढ़ें:मार्करम-डिकॉक ने SA के लिए विश्व कप में की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

चार मैचों में सिर्फ 15 रन बनाकर जिम्बाब्वे की टीम का सामना कर रहे अभिषेक शर्मा ने ना सिर्फ अपनी पारी में चार गगनचुंबी छक्के जड़े बल्कि चार चौके भी मारे। अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में आईसीसी रैंकिंग्स में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं और सुपर-8 के अहम मैच में फॉर्म में वापस आना भारत के लिए शुभ संकेत हैं। भारत का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ जहां अभिषेक शर्मा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोमारियो शेफर्ड- जेसन होल्डर ने की 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी, बना…

इस मैच से पहले मीडिया, सोशल मीडिया और क्रिकेट एक्सपर्ट्स की बीच यह चर्चा तेज थी कि उन्हें टीम की प्लेइंग 11 से बाहर रखा जाए, लेकिन टीम मैनेजमेंट और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन पर भरोसा दिखाया और मौका दिया। उन्हें मिले मौके को भुनाया और भारत को एक नई उम्मीद दी। अभिषेक शर्मा का इस विश्व कप में फॉर्म में आना भारत के लिए बहुत जरूरी था और इस प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम आगे आने वाले मैचों के लिए बहुत आश्वत होगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।