Markram de Kock created history made second highest opening partnership for South Africa in the World Cup मार्करम-डिकॉक ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए विश्व कप में की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी, Cricket Hindi News - Hindustan

मार्करम-डिकॉक ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए विश्व कप में की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रनों की तूफानी साझेदारी की।

Thu, 26 Feb 2026 06:39 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
मार्करम-डिकॉक ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए विश्व कप में की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रनों की तूफानी साझेदारी की, जो टी20 विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप बन गई है।

यह जोड़ी महज 1 रन के अंतर से दक्षिण अफ्रीका के सर्वकालिक विश्व कप रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड 96 रनों का है, जो 2016 के विश्व कप में क्विंटन डी कॉक और हाशिम अमला ने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था। आज के मैच में मार्कराम और डी कॉक ने उस रिकॉर्ड की बराबरी करने के बेहद करीब पहुंचकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण अफ्रीका ने लौटाई भारत की सांसें, वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया
ये भी पढ़ें:रोमारियो शेफर्ड- जेसन होल्डर ने की 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी, बना…

इस ऐतिहासिक साझेदारी का अंत तब हुआ जब क्विंटन डी कॉक 24 गेंदों में 47 रन बनाकर रोस्टन चेस की गेंद पर जेसन होल्डर को कैच थमा बैठे। डी कॉक के आउट होने के समय टीम का स्कोर 7.6 ओवर में 95 रन था। डी कॉक के जाने के बाद भी कप्तान एडेन मार्कराम ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और मात्र 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मार्कराम ने कप्तानी पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका को एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर कर दिया है।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से बहुत आसानी से जीत लिया है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली। जेसन होल्डर ने उनका साथ दिया। दोनों ने 8वें विकेट के लिए ऐतिहासिक साझेदारी की। 177 रनों के स्कोर को दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मार्करम ने 82 रन बनाए। डिकॉक ने आउट होने से पहले 47 रनों की पारी खेली और रिकल्टन ने भी 28 गेंदों में 45 रन बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2016 के विश्व चैंपियन टीम की याद दिलाती है वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम- सुरेश रैना
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।