India beat Zimbabwe by 72 runs in t20 world cup 2026 Super 8 match keep alive hopes of reaching the semi finals भारत ने सुपर-8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, जिंदा रखीं सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत ने सुपर-8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, जिंदा रखीं सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें

सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दे दी है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए और जिम्बाब्वे की टीम को 257 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे 184 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया।

Thu, 26 Feb 2026 10:50 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत ने सुपर-8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, जिंदा रखीं सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दे दी है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में रिकॉर्ड 256 रन बनाए और जिम्बाब्वे की टीम को 257 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे 184 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया।

चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने का न्योता पाकर भारत ने उसे खूब भुनाया और शानदार शुरुआत किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। संजू सैमसन ने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 24 रन बनाए जिसमें 2 गगनचुंबी छक्के और एक चौका लगाया। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने भी इस मैच में 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और टी-20 विश्व कप में अपनी पहली फिफ्टी जड़ी। आउट होने से पहले अभिषेक ने 30 गेंदों में 55 रन बनाए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने आज के मैच में 24 गेंदों में 38 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और 1 छक्का जड़ा। सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 13 गेंदों में 33 रन बनाए। आखिर के ओवरों में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने चौकों- छक्को की बारिश करा दी। पांड्या ने 23 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को शानदार फिनिशिंग टच प्रदान किए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के जड़े और 217 की स्ट्राइक रेट के साथ 50 रनों की नाबाद पारी खेली। तिलक वर्मा ने उनका बखूबी साथ दिया और 16 गेंदों में विस्फोटक अंदाज में 44 रन बनाए। वर्मा ने 4 गगनचुंबी छक्के और तीन चौके जड़े। भारत ने सभी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से चार विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए और विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया।

जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी करते हुए रिचर्ड नवारगा काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 62 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर में 43 रन एक विकेट हासिल किया। मपोसा ने दो ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया और एक विकेट कप्तान सिकंदर रजा ने हासिल किया। आज के मैच में जिम्बाब्वे के लगभग सभी गेंदबाज औसत से ज्यादा महंगे साबित हुए और यही कारण है कि भारत इतने बड़े स्कोर तक पहुंचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा ने जड़ा विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक, खत्म किया रनों का सूखा
ये भी पढ़ें:भारत ने ध्वस्त किया छक्कों का रिकॉर्ड, एक पारी में 17 सिक्स जड़कर इतिहास में….

257 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत शानदार रही। इस टीम ने पावरप्ले में कोई भी विकेट नहीं खोया। उनका पहला विकेट 7वें ओवर में 44 रनों के स्कोर पर गिरा। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने आउट होने से पहले 31 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज मरूमानी ने 20 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। ब्रेन बनेट ने एक तरफा संघर्ष दिखाते हुए भारत के गेंदबाजों के खिलाफ विकेट के चारों तरफ शॉट खेला। हालांकि, वे अपने शतक से चूक गए। उन्होंने संघर्षभरी पारी खेलते हुए 59 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ने रचा इतिहास, बना दिया टी-20 विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, टॉप-5 में

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। अक्षर पटेल ने भी आज अपने चार ओवर पूरे किए और 35 रन देकर एक विकेट हासिल किया। बुमराह ने आज तीन ही ओवर डाले और 21 रन दिए। उन्हें आज कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ। हार्दिक पांड्या ने भी 3 ओवर में 21 रन दिए लेकिन उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। शिवम दुबे ने 2 ओवर में 46 रन दिए और काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 1 विकेट लिया।

भारत ने इस जीत के साथ ही विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। भारतीय टीम अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अपने अगले मैच में जीत जाती है तो वह सीधे विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।