IND vs SA Probable Playing XI Axar patel Could Replace Washington Sundar will Sanju Samson return IND vs SA Playing XI: भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव, क्या संजू सैमसन की होगी वापसी?, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs SA Playing XI: भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव, क्या संजू सैमसन की होगी वापसी?

IND vs SA Probable Playing XI: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका सुपर-8 मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय प्लेइंग XI में एक बदलाव होने की संभावना है।

Sun, 22 Feb 2026 11:14 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IND vs SA Playing XI: भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव, क्या संजू सैमसन की होगी वापसी?

IND vs SA Probable Playing XI: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का मुकाबला आज यानी रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। ग्रुप स्टेज में अजेय रही दोनों टीमों की नजरें जीत के साथ सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ने पर होगी। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें ग्रुप स्टेज में जीत का चौका लगाकर यहां पहुंची है, ऐसे में आज किसी एक टीम को हार का स्वाद जरूर चखना होगा। सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव किस प्लेइंग XI के साथ उतरेंगे ये सवाल जरूर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस भारतीय गेंदबाज से खौफ खाए बैठा है SA; डिकॉक बोले- उसका सामना करने के लिए…

अभिषेक शर्मा अभी तक वर्ल्ड कप में खाता नहीं खोल पाए हैं। वहीं तिलक वर्मा भी लय में नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में क्या संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है? इसके अलावा भारतीय प्लेइंग XI में एक और बदलाव होने की संभावना है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले संजू सैमसन घंटोभर नेट प्रैक्टिस करते दिखाई दिए थे, जिसके बाद उम्मीद जताई जाने लगी कि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में मौका मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिलक वर्मा की होगी बाबर आजम के क्लब में एंट्री, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैमसन के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को लाना सिर्फ एक थ्योरेटिकल बात हो सकती है, लेकिन इंडिया बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं करेगा।

सूर्यकुमार यादव इसकी पुष्टी पहले ही कर चुके हैं। मैच से एक दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक की जगह संजू सैमसन को लाने की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए कहा था, “मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक के फॉर्म को लेकर परेशान हैं, मुझे उनकी चिंता है। पिछले साल उसने हमें कवर किया था, अब हम उसे कवर करेंगे।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंग्लैंड-श्रीलंका सुपर-8 मैच पर भी बारिश का साया, मैच धुला तो क्या होगा?

भारतीय प्लेइंग XI में जो एक बदलाव की संभावना है, वो है लोकल खिलाड़ी अक्षर पटेल। भारत ने पिछले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को जगह दी थी, मगर उम्मीद है कि SA के खिलाफ अक्षर पटेल को जगह मिल सकती है।

IND की संभावित XI: सूर्यकुमार यादव (c), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (wk), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

SA की संभावित XI: एडेन मार्करम (c), क्विंटन डी कॉक (wk), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।